मथुरा से भागी नाबालिग युवती, गोविंदघाट से बरामद:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
दो दिन पूर्व मथुरा की नाबालिग युवती परिजनो से नाराज होकर घर से नकल गयी थी,10 मार्च 2024 को युवती के पिता ने थाना मथुरा उत्तर प्रदेश में अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताएं घर से कहीं चले जाने व काफी ढूँढखोज के पश्चात न मिलने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश की गयी। पुलिस की त्वरित गति से की गयी कार्यवाही से थाना गोविंदघाट की पुलिस ने नाबालिग के स्वजनो से संपर्क कर नाबालिग युवती को उनके सुपुर्द कर दिया। थाना गोविन्दघाट पुलिस की पूछ ताछ मे नाबालिग ने बताया कि वह अपने घर से नाराज होकर निकली थी। पहले से पहले ऋषिकेश उसके बाद श्रीनगर व फिर श्रीनगर से गोविन्दघाट पहुँची। थाना गोविन्दघाट पुलिस द्वारा तत्काल नाबालिग के परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें थाने पर बुलाकर नाबालिग को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया । नाबालिग के बिना इस तरह बताएं चले जाने पर परिजन काफी परेशान थे। नाबालिग युवती के सकुशल मिलने पर परिजनों ने चमोली पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यो की सराहना की है।

