नौली-धोतीधार सड़क निर्माण को लेकर आंदोलनकारियो का धरना 31 वें दिन जारी:

खबर शेयर करें:

नौली-धोतीधार सड़क निर्माण को लेकर आंदोलनकारियो का धरना 31 वें दिन जारी:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:


पोखरी/चमोली:

 नौली-धोतीधार सड़क की मांग को लेकर चन्द्रशिला पट्टी के ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का क्रमिक धरना 31 वे  दिन भी जारी रहा । विकास खण्ड के तहत पर्यटन की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण नौली धोतीधार मोटर मार्ग की मांग को लेकर   चन्द्रशिला पट्टी के 40  से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का सघर्ष लगातार जारी है । और विगत 10फरवरी से लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में क्रमिक धरने पर बैठे हुए है । इनको लगातार सभी  राजनीतिक  के कार्यकर्ताओ का समर्थन मिल रहा है । बद्रीनाथ के विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी और जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भण्डारी भी इनको अपना समर्थन देकर सरकार से शीघ्र नौली धोतीधार मोटर मार्ग के निर्माण हेतु शासनादेश जारी करने की मांग कर चुके हैं । सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा एवं धरने पर बैठे ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का   कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक उनका क्रमिक धरना  रहेगा साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार किया जायेगा। सरकार तत्काल नौली -धोतीधार मोटर मार्ग के निर्माण हेतु शासनादेश जारी करे ।आज 31वे दिन  क्रमिक धरने पर बैठने वालों में प्रधान संगठन के ब्लांक अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा,क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी,बिक्रम नेगी ,बिक्रम बासकडी ,पार्टी जखमाला के प्रधान प्रेम सिंह नेगी,सज्जन  रडवाल, संदीप वर्तवाल, तोणजी के प्रधान मुकेश नेगी,काण्ड ई चन्द्रशिला के प्रधान नवीन राणा, रडुवा के प्रधान प्रदीप बर्त्वाल दीपा देवी,जिला पंचायत सदस्य अनूपनद्र,रंजना देवी,विमला देवी,राजेश सिंह गीता नेगी, इंद्रेश राणा,कमल सिंह राणा, सहित तमाम  ग्रामीण और  क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।

खबर शेयर करें: