नगर-पंचायत का कूडा-केन्द्र, ग्राम-पंचायत में बनाने का मुखर विरोध:

खबर शेयर करें:

नगर-पंचायत का कूडा-केन्द्र, ग्राम-पंचायत में बनाने का  विरोध मुखर:

एसडीएम /प्रशासक को दिया ग्रामीणो ने ज्ञापन:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी/चमोली:

 नगर पंचायत  का कूड़ा ग्राम पंचायत में डालने की कार्य योजना पर ग्रामीणो का विरोध मुखर हो गया है। ग्रामीणो ने कूडा केन्द्र अन्यत्र बनाने का ज्ञापन एसडीएम/प्रशासक कमलेश मेहता को दिया है। 

ज्ञापन में ग्राम पंचायत वल्ली,ग्राम-पंचायत हरिशंकर के ग्राम गनियाला, ग्राम किमखोली ,नगर पंचायत के ग्राम खड़की-क्षेत्रपाल के ग्राम वासियो ने ज्ञापन मे कहा है  नगर पंचायत का कूडा-केन्द्र ,ग्राम-पंचायत में  बनाये जाने का कोई औचित्य नही है। 



उन्होने कहा कि नगर पंचायत पोखरी द्वारा आठ किमी0 दूरी पर  टनोला नामक तोक  में जो कि ग्राम पंचायत वल्ली,गनियाला,किमखोली व खड़की की जमीन व सीमा है, और यहां से   इंटर कालेज  पोखरी व नागनाथ  में पडने के आने-जाने वाले छात्र-छात्राओ व पोखरी बाजार आने जाने वाले लोगो का मुख्य पैदल रास्ता है। यहां पर कूडा केन्द्र बनने से जंगली जानवरो का जमघट रहेगा, और आम राहगीर के लिए  जान का खतरा बना रहेगा। साथ ही पास मे प्राइमरी स्कूल गनियाला है। कूडे की गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बनेगा।तथा कूड़ा निस्तारण स्थल पर दुर्लभ बांज प्रजाति के सघन जंगल को खतरा  होने के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण फैलेगा।और यहां खेतो मे काम करने वाले लोगो पर्यावरण प्रदूषण व जंगली जानवरो के भय से उपजाऊ भूमि को बंजर छोड़ने के लिए मजबूर होना पडेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि नगर पंचायत में सम्मिलित गांवो के कूड़ा निस्तारण के लिए प्रत्येक गाँव मे ही कूड़ा निस्तारण केन्द्र बनवाये जाय ताकि विरोध समाप्त हो सके।ज्ञापन मे ग्राम प्रधान खन्नी,वल्ली,हरिशंकर, चौण्डी, प्रधान संगठन के महामंत्री,क्षेत्र पंचायत सदस्य अनूप चंद्र थालाबैड, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी चौधरी,कुंवर सिंह चौधरी,ओमप्रकाश चौधरी,लक्ष्मण सिंह, संतोष चौधरी,भरत सिंह, दीपक सिंह, ललिता देवी, राखी देवी, वीरेंद्र सिंह, गजेन्द्र सिंह सहित कई लोगो के हस्ताक्षर है।

खबर शेयर करें: