राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट का पोखरी आगमन पर भव्य स्वागत:
नौली-धोतीधार सड़क के आन्दोलनकारियों के बीच पहुंच कर , भट्ट के शासनादेश शीघ्र जारी होने के आश्वासन पर ,धरना समाप्त किया।
पोखरी/राजेन्द्रअसवाल:
राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट के पोखरी आगमन पर कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाड़ो और फूल माला से किया भव्य स्वागत। उसके बाद पैतीश दिनो से नौली-धोतीधार सड़क निर्माण के लिए बैठे चालीस गांवो के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण के धरना स्थल पर पहुंच कर नौली-धोतीधार सड़क का शासनादेश आचार संहिता जारी होने से पहले जारी करने का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रथमचरण में पांच किमी0 सड़क की स्वीकृति मिलेगी। इस घोषणा पर आन्दोलनकारयों ने महेंद्र भट्ट का आभार प्रकट कर अपना धरना समाप्त कर दिया। राज्य सभा सांसद भट्ट ने कहा कि पोखरी-नखोलियाना सड़क के लिए सबसे पहले प्राथमिकता दी जायेगी।उन्होने कहा कि जनपद चमोली की जितनी सड़को का काम होना है, सब पूरे किए जायेगे। और जिन गांवो को सड़क से जुडना है,वह भी जोड़े जायेगे। भट्ट ने व्यंग मारते हुए कहा कि उनके विधायककाल में किसी को सड़को के लिए धरना-प्रदर्शन और आन्दोलन नही करना पड़ा। इस अवसर पर प्रधान संगठन के व्लाक अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा,देवेन्द्र राणा,प्रेम सिंह, इन्द्रेश सिंह, बीरेन्द्रपाल भंडारी, देवेन्द्र लाल, विजयपाल रावत, कै0रमेश बर्त्वाल, राधारानी,प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, माहेश्वरी देवी, वत्सला सती,राजेश्वरी रावत, निवर्तमान नगर अध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद पंत, ललित मिश्रा,विक्रम बासकंडी सहित कई लोग मौजूद थे।


