सड़क को लेकर धरना दसवें दिन भी जारी रहा।

खबर शेयर करें:

सड़क को लेकर धरना दसवें दिन भी जारी रहा।
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी(चमोली)

मोहनखाल में मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ सड़क  को लेकर आंदोलनकारियों का क्रमिक धरना दसवें दिन भी जारी रहा।   धरने पर राजी देवी सहित घुंघरा देवी,रिंकी देवी,सीत देवी,सुलोचना देवी,रजनी देवी,प्रीति देवी सहित कई महिलाएं  व पुरुष बैठे रहे, राजीदेवी ने  महिलाओ का नेतृत्व करते हुए कहा कि  जब तक मोहनखाल चोपता-तुंगनाथ सड़क जो कि पर्यटन व तीर्थाटन सहित कई लोगो को स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण है, तथा इस सड़क की एक लंबे समय से मांग की जा रही है, और डबल इंजन की सरकार के नुमाइंदे झूठी घोषणा से यहां की भोली-भाली जनता को छलने का काम कर रही है, कहा कि इस सड़क को लेकर क्षेत्रीय जनता ने 2024 में मोहनखाल में क्रमिक धरना चलाया था, और अगस्त्यमुनी मे आये सूबे के मुखिया ने पुष्कर धामी ने सड़क  स्वीकृति की घोषणा  भी की थी, तब से अबतक उन्होंने इस घोषणा पर अमल नही किया है, इस झूठी घोषणा से क्षेत्रीय  जनता में भारी आक्रोष व्याप्त है, और धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर बने है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्द सड़क  स्वीकृत नही की तो क्षेत्रीय जनता  जनता आंदोलन को तेज करेगी और आगामी विधान सभा चुनाव में भाग  नही लेगी।

खबर शेयर करें: