जंगली जानवर पहुंचा रहे है, फसलो को नुकसान : पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली) विकास खंड पोखरी के ग्राम थालाबैड, नौठा,सटियाना सहित अन्य गांवो में इन दिनो जंगली सुअरो द्वारा धान की फसल को रौंद कर भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस नुकसान के कारण काश्तकार मायूस है,सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता प्रदीप चौहान,प्रधान रिंकी देवी,पार्वती देवी ने कहा कि जैसे ही धान की फसल पकने की तैयारी में है, इससे पहले ही बन्दर, लंगूर व जंगली सुअर धान की फसल को खाकर व रौंद कर नष्ट कर रहे है। जिससे काश्तकारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे काश्तकार मायूस बने है। उन्होने वन विभाग से बंर,लंगूर व जंगली सुअरो को पकड़ने की मांग करते हुए इनसे निजात दिलाने की मांग की है। उन्होने कहा कि दिन में बंदर व लंगूर फसलो को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो रात को जंगली सुअर। काश्तकारो के सामने संकट बना है।