पुलिस ने बुजुर्ग व सीनियर सिटीजन व्यक्तियों के घर-घर जाकर कुशलक्षेम पूछी:

खबर शेयर करें:

पुलिस ने बुजुर्ग व सीनियर सिटीजन व्यक्तियों के घर-घर जाकर  कुशलक्षेम पूछी:
षुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:


पोखरी(चमोली) 
गुरूवार को पुलिस अधीक्षक  सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशानुसार में थाना पोखरी पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष  देवेन्द्र कुमार पंत के नेतृत्व में थानाक्षेत्र अंतर्गत कस्बा विशालखाल व चमसील में वरिष्ठ नागरिको (सीनियर सिटीजनो) से कुशलक्षेम कर उनके साथ किसी भी प्रकार से दुर्व्यवहार उनके साथ ना हो इसलिए पुलिस द्वारा चलाए जा बुजर्ग व्यक्तियों के घर -घर जाकर उनकी कुशलता जानना है, तथा आवश्यकता पड़ने पर उनकी मदद करना भी है, इसी क्रम में पोखरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर उनको सुरक्षित करना है ताकि आवश्यकता पड़ने पर वह तत्काल पुलिस की मदद प्राप्त कर सके । 
 पोखरी पुलिस द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले रहने वाले बुजुर्ग ( सीनियर सिटीजन ) का हाल चाल जानते हुए उन्हें *डायल नंबर 112 एक एकीकृत आपातकालीन नंबर की जानकारी देते हुए इसके फायदे बताए हुए, 112 नंबर की आवयश्कता कब होने पर की जा सकती है।
 1 *पुलिस सहायता* 
 2 *चिकित्सा सहायता* 
 3 *अग्निशमन सहायता*  
प्राप्त किया जा सकता है 
तथा किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी जानकारी व  लिंक और ओटीपी शेयर ना करने हेतू हिदायत देते हुए साइबर फ्रॉड से बचाव सम्भव है।साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर साइबर फ्रॉड से बचाव किया जा सकता है।
 पुलिस की अपील आम जनता से 
 वरिष्ठ नागरिकों के प्रति हमारा दायित्व - उनका सम्मान करना, अकेले रहने वाले बुजुर्ग वरिष्ठ नागरिकों का कुशल क्षेम पूछना, उनके साथ दुर्व्यवहार आर्थिक शोषण होने की स्थिति पर उनकी सहायता करना है।

खबर शेयर करें: