ब्लॉक सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह, आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तेज:

खबर शेयर करें:


ब्लॉक सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह,
आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तेज:
पुष्कर पर्वत न्यूज/ राजेन्द्रअसवाल:









पोखरी(चमोली)

पोखरी विकास खण्ड सभागार में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह  आयोजित किया है।  जिसमें 2027 में होने वाले  विधानसभा चुनावों के मध्य नजर  बूथ अध्यक्ष, सैक्टर  न्याय पंचायत पर सैक्टर प्रभारी नियुक्त किए गये है।  तथा  कार्यकर्ताओ व  मौजूद समर्थको का फूल, मलाओ, शाल व मोमेंटो भेट कर सम्मानित किया।राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस के विधायक लखपत बुटोला ने  2027 के चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है।  कार्यक्रम का आयोजन बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस अवसर पर विधायक लखपत सिंह बुटोला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान शासन में महंगाई, बेरोजगारी, महिला अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर हैं तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है। अब आने वाले समय में प्रदेश की  कमान जनता  कांग्रेस को सौंपने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है और भाजपा के कई पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। कई बड़े नेता पार्टी के संपर्क में हैं और जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, ब्लॉक अध्यक्ष रवि नेगी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष कल्पना बर्तवाल, क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजी देवी, ज्येष्ठ प्रमुख ऊषा कंडारी, पूर्व प्रमुख प्रीति भंडारी, एडवोकेट श्रवण सती,  धीरेंद्र राणा,इंद्रप्रकाश रडवाल, विशंभर मनवाल, कुंवर सिंह चौधरी, कालिका प्रसाद भट्ट, नवीन राणा, मयंक नेगी, राकेश रावत, देव बर्तवाल, समुद्रा देवी, हनुमत कंडारी, मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

खबर शेयर करें: