जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में वार्षिकोत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी एवं सेवा निवृत्त समारोह धूमधाम से मनाया:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी (चमोली) पोखरी प्रखंड के जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में सोमवार को वार्षिकोत्सव, विज्ञान गोष्ठी व सहायक अध्यापक मनवर रावत के सेवा निवृत्त समारोह के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने दीप प्रज्वलित कर किया,और समापन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने किया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधयां तेज हो गयी है, और नेता लोग इस लिए किसी कार्यक्रम को नही छोड रहे है। इस अवसर पर विधायक बुटोला ने कहा कि हर अभिभावक को अपने बच्चो को मोबाइल से दूर रखकर किताबी ज्ञान की ओर ध्यान दिलवाएं, ताकि उनको वास्तविक जानकारियां हो सके, उन्होने कई वैज्ञानिक कंपनियों के नाम गिनाते हुए कहा कि इन कंपनियों ने कितने ही वैज्ञानिक तैयार कर दिये, और नये-नये अन्वेषण किए जा रहे है। विधायक ने इस मौके पर पहाड़ी व्यंजन व विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण कर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गये माडल की जमकर तारीफ की, और विद्यार्थियों का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर छात्राओ द्वारा स्वागतगान व महिला मंगलदल गनियाला द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गयी। विधायक ने सेवा निवृत्त हो रहे सहायक अध्यापक मनवर रावत को बेहत्तर शिक्षक की भूमिका निभाकर 60वर्ष की सेवा शकुसल निभाने पर शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी गयी। उसके पश्चात पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी भी कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होने भी कार्यक्रम समापन के अवसर पर कहा कि विद्यालय के वार्षिकोत्सव में ग्राम पंचायत हरिशंकर के लोगो का अपार सहयोग की सराहना करते हुए छात्रो द्वारा तैयार विज्ञान माॅडलो का अवलोकन कर सराहना की गयी। तथा सेवा निवृत्त हो रहे अध्यापक मनवर रावत को एक आदर्श अध्यापक बताते हुए उन्हें ढेरसारी बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रिंकी देवी,सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य कुंवर सिंह चौधरी,देव बर्त्वाल, कै, ठाकुर सिंह नेगी,इन्द्रप्रकाश रडवाल,श्रवण सती,भरत सिंह चौधरी,पुरुषोत्तम गेरोला, परशुराम मलेठा,जमन सिंह बर्त्वाल, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा,विष्णु प्रसाद चमोला,शिक्षा विभाग के संगठन के पदाधिकारीगण सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे। संचालन प्रधानाध्यापक उपेन्द्र सती ने किया।

