शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक हाई स्कूल का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक हाई स्कूल पोखरी का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रविवार को शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी प्रधानाचार्य सत्येन्द्र बुटोला , महिला आयोग क सदस्य वत्सला सती व नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल ने संयुक्त रूप से सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। छात्र-छात्राओ
ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि उनके विद्यालय शिवांगी में क्षेत्र के अन्य विद्यालयों की अपेक्षा सबसे अधिक छात्र संख्या है, और अच्छी शिक्षा दिए जाने पर हर कैंपिटेशन में सफल हो रहे है। उन्होने कहा कि हर अभिभावक का अपने बच्चो की पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक है,कहा कि देहरादून आदि स्थानो पर महंगे खर्चे पर पढ़ाई करवाना जरूरी नही है।हमारे विद्यालय के छात्र एनडीए में निकलकर आफ़िसर बन गये है। उन्होने बद्रीनाथ विधान सभा अंतर्गत तमाम प्रकार से सड़को की आवश्यकता पूरी करने व बी फार्मा की आवश्यकता बतायी, चमोली में मेडिकल कालेज सांसद अनिल बलूनी के प्रयास से शीघ्र खुलने की संभावना व्यक्त की ।प्रधानाचार्य सत्येन्द्र बुटोला ने कहा कि हमारा विद्यालय बोर्ड परीक्षाफल में उत्तराखंड में पांचवे नम्बर पर है।
नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओ ने पर्यावरण संवर्धन व ग्लोबलवार्निंग गीत के माध्यम से जानकारी दी।रोली-पोली गीत व सोशल मिडिया के प्रचलन पर बड़ते अपराध, साइबर क्राइम तथा उसके दुरुपयोग की जानकारी दी। संतोष चौधरी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष रमेश सिंह बर्त्वाल, कै, नन्दन सिंह पंवार, महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती,कुजासू की प्रधान मधुदेवी, हरिशंकर की प्रधान रिंकी देवी, तमुण्डी की प्रधान सुनीता देवी ने भी संबोधन किया, और शिवांगी विद्यालय की उपलब्धियों तारीफ की। इस कार्यक्रम में हजारो की संख्या में आये प्रधान महिलाओ व पुरुष, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत के सदस्य पूर्व ब्लाक प्रमुख, पूर्व प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य और छात्र अभिभावको राजेन्द्र भंडारी ने माला व शाल भेंट कर सम्मानित किया। संचालन हर्षवर्धन चमोला व शिशुपाल सिंह बर्त्वाल ने संयुक्त रूप से किया।

