पूर्णाहुति के साथ नवरात्रि व देवी भागवत का समापन:

खबर शेयर करें:









पूर्णाहुति के साथ नवरात्रि व देवी भागवत का समापन:
षुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:









पोखरी(चमोली)   नागनाथ गढी में राजराजेश्वरी व वल्ली दक्षिण काली मंदिर में  नौ दिनो  से  मां भगवती के नौ रूपो की पूजा व देवी भागवत पूर्णाहुति के साथ नवरात्रि संपन्न हो गये है, अंतिम दिन जौ की हरियाली  को प्रसाद के रूप में बांटा गया।इन नौ दिनो तक मंदिरो में पूजा अर्चना  व कीर्तन भजन के  लिए भक्तो की भीड़ लगी रही। और देवालय संपूर्ण  नवरात्रि तक  देवी के जयकारो के साथ गभक्तिमय बना रहा।इस दौरान भक्तो के लिए प्रत्येक दिन भंडारे की व्यवस्था की गयी थी।

नागनाथ गढ़ी राजराजेश्वरी मंदिर  में ग्राम देवर व देवस्थान के ग्रामीणो ने जयपुर राजस्थान देवी मूर्ति मंगाकर मंदिर में स्थापित कर संपूर्ण नवरात्रि पूजन किया गया। वहीं ग्राम वल्ली के ग्रामीणों ने सामुहिक सहयोग से नवरात्रि पूजन के साथ टिहरी से आये आचार्य प्रमोद चमोला की टीम ने देवी भागवत किया। और साथ में लाए देव डोली ने भक्तो को आशीर्वाद देते हुए  पूछ भी की गयी। और गाँव की सुख समृद्धि और कुशलता की कामना का आशीर्वाद भी दिया। अंतिम दिवस के अवसर पर देवी को विदा करते समय भक्त बड़े भावुक  हुए।

खबर शेयर करें: