वल्ली के दक्षिण काली मंदिर में नवमी को निकाली जल क्लश यात्रा: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली) दक्षिणकाली मंदिर वल्ली में नवमी के पर्व पर मां के जयकारो के साथ जल यात्रा निकाल कर मां भगवती का जलाभिषेक कर विद्धवान पंडितो द्वारा पूजा की गयी।यहां पर बासंती नवरात्रि के अवसर पर देवी के नौ स्वरूपो की पूजा के साथ-साथ देवी भागवत का आयोजन भी किया गया है।गुरुवार को यहां पर कन्याओ के द्वारा जल क्लश यात्रा निकाल कर मंदिर में मां भगवती का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर भक्तो ने गांव की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मिन्नते मांग कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर गांव की महिलाओ व पुरुषो ने बडचड़ कर भाग लिया। उसके बाद आचार्य प्रमोद चमोला ने नवम् सिद्धिदात्री की कथा के माध्यम से श्रोताओ ज्ञानार्जन करवाया। इस अवसर पर देवी भक्तो व कथा श्रवण करने वालो सैलाब उमड़ पड़ा। तथा कई महिलाओ पर देवी अवतरित भी हुई। गामीणों द्वारा भंडारे का आयोजन भी इन दिनो जारी रहा। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुबेदार मदन सिंह रावत ने कहा कि देवी मां के प्रति आमजन में अपार श्रद्धा के चलते आस्था का सैलाब पड़ा है। नवरात्रि पूजन व देवी भागवत श्रवण के लिए देश विदेश से धियाणियां व रिश्तेदार गांव पहुचे है, और देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है।जिससे गांव में रौनक बनी है।इस संपूर्ण कार्यक्रम में गांव के अमर सिंह रावत, बलजीत सिंह रावत, अमर सिंह राणा,दर्शन सिंह, जयपाल सिंह, रामचन्द्र सिंह, शिवराज सिंह, शिव सिंह, अब्बल सिंह रावत उमेद सिंह सहित संपूर्ण गांव की संपूर्ण महिला व पुरुष सहयोग में लगे है।