नवरात्रि के पर क्षेत्र के देवी मंदिरों में वातावरण बना है भक्तिमय:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल पोखरी:
पोखरी (चमोली)
नवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र में कई सुख समृद्धि लिए क्षेत्र के देवी मंदिरो में पूजा अर्चना के साथ की जा रही है। इस अवसर पर श्रद्घालुओ की भीड़ लगने से वातावरण आस्था और विश्वास को लेकर रमणीक बने हुए है। दक्षिण काली मंदिर में वल्ली में देवी पूजन के साथ -साथ देवी भागवत का आयोजन चल रहा है। राजराजेश्वरी नागनाथ गढ़ी में देवर व देवस्थान के ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में नवरात्रि पूजन में नौ देवियों के विभिन्न स्वरूपो की पूजा की जा रही है।
बुधवार को अष्टमी के दिन महागौरी की पूजा की गयी, नागनाथ गढ़ी में धार्मिक आस्था रखने वाले श्रद्घालुओ के साथ-साथ पर्यटक भी दूर-दूर,से यहां का नैसर्गिक दृश्य को देखने के लिए पहुंचे रहे है। जो कि संपूर्ण नागनाथ स्वामी सहित नागनाथ गढ़ी तीर्थाटन के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान बना हुआ है, जिसे विकसित करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विधायक लखपत बुटोला व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने भी दक्षिण काली मंदिर वल्ली व नागनाथ गढ़ी राजराजेश्वरी मंदिर में आकर देवियों का आशीर्वाद लिया। उन्होने इस अवसर पर नागनाथ गढ़ी सहित सहित संपूर्ण क्षेत्र को तीर्थाटन के साथ-साथ पर्यटन से जोड़ने के लिए सरकार से मांग रखने का आश्वासन दिया गया।
वहीं दुग्धखंबेश्वरी मंदिर में स्थानीय ग्रामीण महिलाओ द्वारा पूजा-पाठ करने के बाद कीर्तन भजन किया जा रहा है। यहां श्रद्घालु गीता देवी व संतोषी देवी ने संयुक्त बयान में कहा कि दुग्धखंबेश्वरी मंदिर परिसर को पिकनिक मनाने वाले लोगो ने अपवित्र बना दिया है। कहा कि इस तीर्थ स्थल पर कई जोड़े भी सैर सपाटे के लिए आते जाते देखे गये है। इस बात का वीडीओ वायरल होने पर थानाध्यक्ष देवेन्द्र पंत ने पुलिस को अलर्ट करते हुए उक्त क्षेत्र में घुसने वाले असामाजिक तत्वो की गतिविधियों प नजर रखने के लिए पुलिस की गस्त बड़ा दीहै।