भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस का पुतला
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
जनपद चमोली के पोखरी में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विनायकधार चौक पर कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस मुद्दाविहीन होकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर निराधार आरोप लगा रही है, जिससे दिवंगत अंकिता भंडारी की आत्मा को भी ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के पास कोई ठोस सबूत हैं तो उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करना चाहिए।
भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है और वे वर्तमान में जेल में हैं।
पुतला दहन कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, भाजपा नगर अध्यक्ष अमर सिंह रावत, जितेंद्र सती, प्रदीप चौहान, रंजना रावत, सुनीता चमोला, मीना रावत,नारायण सिंह नेगी,प्रेम सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

