एक तरफ जंगली जानवरों का भय, दूसरी तरफ कई गाँवों में विद्युत आपूर्ति ठप्प: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली) पोखरी क्षेत्र में इन दिनों जहां जंगली भालू और गुलदार के हमलों से चारों तरफ भय का माहौल बना हुआ है, वहीं विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण पोखरी विकासखण्ड के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बीते एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति ठप्प पड़ी है, जिससे ग्रामीण अंधेरी में रहने को विवश हैं। ग्राम पंचायत खन्नी के बनखुरी और हरिशंकर गाँवों में पिछले एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति ठप्प पड़ी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप राणा आजाद ने कहा कि उनके क्षेत्र बनखुरी और हरिशंकर क्षेत्र में पिछले एक माह में कई बार भालू दिख गए हैं जिससे लोग जंगल नहीं जा पा रहे हैं, जबकि गुलदार ने दर्जनों को कुत्तों को अपना निवाला बना दिया है, जंगली जानवरों इस आतंक के बीच विद्युत विभाग की ऐसी घोर लापरवाही के कारण शांय ढलते ही इस क्षेत्र में अंधकार छा जाता है जिससे खतरा और अधिक बढ़ जाता है। जबकि स्कूली छात्रों को भी पढ़ाई करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व प्रधान रोशन लाल, ग्रामीण प्रमोद लाल, महेन्द्र लाल, सज्जन, बुद्धिलाल आदि ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।