ऊमा देवी मंदिर डुंगर में भागवत के आयोजन को लेकर, क्षेत्र के लोगो की बैठक संपन्न: पुष्कर पर्वत न्यूज/ राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली) तीस जूला क्षेत्र की आराध्य ऊमा देवी डुंगर में देवी भागवत के आयोजन को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों की चांदनीखाल में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र की रिद्धि सिद्धि और खुशहाली को लेकर चन्द्रशिला पट्टी के तीस गांवों की आराध्य देवी ऊमा देवी डुंगर में देवी भागवत कथा के आयोजन को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की चांदनीखाल में बैठक सम्पन्न संपन्न हुई जिसमें देवी भागवत कथा के आयोजन की तिथि तथा तैयारियों को लेकर चर्चा हुई ।तथा आगामी 14 दिसम्बर को एक और बैठक आयोजित की जाएगी जिसमे देवी भागवत कथा के आयोजन की तिथि घोषित की जायेगी । बैठक में सत्येन्द्र सिंह नेगी , ऊमा देवी मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, विजय प्रसाद किमोठी, जगदीश प्रसाद किमोठी,मायाराम किमोठी, शिशुपाल सिंह बर्त्वाल ,संदीप बर्त्वाल ,सतीश नेगी ,कांडई चन्द्रशिला के प्रधान भगत सिंह भण्डारी, नवीन राणा , जयकृत सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह , गोपाल पवार, राजबर नेगी, हर्षवर्धन राणा, धीरेन्द्र राणा,मयंक नेगी , हरेंद्र नेगी , सत्येन्द्र सिंह बर्तवाल , रणजीत सिंह नेगी, जसपाल बर्त्वाल, हुक्म सिंह नेगी सहित तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे ।