ईई ने निकाला सड़क का टेंडर, तब माने ग्रामीण: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में चांदनीखाल, रडुवा,कांडई,रैंसू सड़क का बंद पड़ा सड़क निर्माण शुरू करने को लेकर क्षेत्र की महिला-पुरुष लोनिवि पोखरी के कार्यालय पर धमकी और ईई का घेराव कर धरना दिया। सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश लाल के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ो महिला व पुरुषो ने शुक्रवार को लोनिवि पोखरी के कार्यालय में पहुंच कर नारेबाजी करते हुए ईई को पहले वार्ता के लिए बाहर बुलाया, परन्तु जब वह काफी देर तक बाहर नही आए तो महिलाएं उनके आफ़िस में ही घुसकर घेराव किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि चांदनीखाल-रडुवा,कांडई-रैंसू दस किमी0 सड़क की स्वीकृति काफी समय पहले मिल चुकी थी, विभागीय बहाने बाजियों के कारण ग्रामीणों ने अपनी नाप भूमि सड़क निर्माण के लिए दी। उसके बाद लोनिवि ने डोजर लगाकर आधा -अधूरा काम करते हुए आगे काम बंद कर दिया गया। ग्रामीणो ने ईई पर उच्च अधिकारियों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया । ईई की तरफ से जब कोई पहल नही की गयी तो सारे महिला-पुरुष उनके ही दफ्तर में घुसकर घेराव किया।उसके बाद प्रांगण में धरने पर बैठ गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि उन्हो ईई से फोन से संपर्क किया कि उनके अपने कार्यकाल में चांदनीखाल,रडुवा कांडई-रैसू सड़क स्उवीकृत की थी। आज सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणो को धरना करने मजबूर होना पड रहा है।उसके बाद विभाग हरकत में आया और सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाने लगी है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि चांदनीखाल, रडुवा,कांडई-रैंसू सड़क पर आगे सड़क निर्माण के लिए टेंडर की कार्यवाई शुरू करने पर एक प्रति ग्रामीणो को दी गयी । इसके बाद ग्रामीणो ने धरना समाप्त किया। तथा चेतावनी दी गयी कि टेंडर के बाद भी जल्द काम शुरू नही हुआ तो पुन: धरना प्रारंभ किया जायेगा। धरने पर ग्राम प्रधान मनीषा देवी,,राजकुमारी देवी सुनीता देवी,पूर्वा देवी,रेखादेवी,रामेश्वरी देवी,धनेशवरी देवी,शिशुपाल सिंह बर्त्वाल, मोहन सिंह बर्त्वाल, जगमोहन सिंह बर्त्वाल, सत्येन्द्र लाल,इन्द्रप्रकाश रडवाल तेजराज भट्ट तेजपाल सिंह बर्त्वाल, प्रदीप सिंह बर्त्वाल, दशरथ सिंह बर्त्वाल सहित तमाम महिला पुरुष मौजूद थे।