रेली से लौट रही छात्रो की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त सभी घायल:

खबर शेयर करें:

रेली से लौट रही  छात्रो की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त सभी घायल:
पुष्कर पर्वत  न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:







चमोली:
जनपद चमोली के  विकास पोखरी के राजकीय इंटर कालेज रडुवा के छात्र बुद्धवार को जिलास्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता गोपेश्वर से वापस लौट रहे थे।

 गोपेश्वर-पोखरी के बीच सलना के पास  रात 10 बजे अचानक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर सड़क से करीबन 45 मीटर नीचे खाई में गिरी। जिसमें चालक व कालेज के अध्यापक सहित 06छात्राएं सवार थी। सभी घायल हो गये, घायलो को स्थानीय लोगो की  मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोखरी लाया गया।

 घायल चालक जयपाल पुत्र शिवलाल उम्र 43वर्ष,अध्यापक कमलेश कुमार पुत्र आनंद राम उम्र 43वर्ष गैरसैण, सहित कु0दिया पुत्री देवेन्द्र बर्त्वाल उम्र 17 वर्ष ग्राम डुंगर, कु0आरुषि पुत्री देवेन्द्र सिंह  उम्र 16वर्ष ग्राम डुंगर, कु0अनामिका पुत्री संजय सिंह उम्र  15 वर्ष ग्राम डुंगर, कु0 आंचल पुत्री चैन सिंह उम्र 16वर्ष ग्राम कांडई, कु0 पूर्वांशी पुत्री महिपाल सिंह उम्र 16 वर्ष ग्राम तोणजी सभी राइका रडुवा की छात्राएं है।

 सीएचसी पोखरी के प्रभारी चिकित्सकत्साधिकारी डा0प्रियम  ने  जानकारी देते हुए बताया कि घायल की स्थित  को देखते हुए सभी घायलो में  से कुछ  को रात में ही श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया ,शेष अन्य को गुरुबार सुबह को रेफर किया गया है।

खबर शेयर करें: