जलवायु परिवर्तन पर, विज्ञान महोत्सव का आयोजन:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
जनपद चमोली राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ में सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुदर्शन मदवाल प्राचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक एवं विशिष्ट अतिथि नवीन रोधियाल विभागाध्यक्ष राजकीय पॉलिटेक्निक पोखरी संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसमें विकासखंड के सभी विद्यालयों से 130 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विज्ञान समन्वयक संदीप नेगी ने कहा कि हमारे सीमांत पहाड़ी जिलों में जलवायु परिवर्तन का बहुत बड़ा प्रभाव देखने को मिल रहा है। जिसके कारण आपदा जैसी विनाशकारी घटना देखने को मिल रहा है कैसे इसका वैज्ञानिक तरीके से समाधान किया जाए इसके लिए सभी बच्चों को प्रेरित किया।,एवम् सभी अथितियो ने छात्र छात्रों मैं विज्ञान के प्रति इस प्रकार के उत्साह की सराहना की , इस अवसर पर आए अतिथियों ने बच्चों को विज्ञान की बारीकियों से रूबरू कराया तथा आगे पॉलिटेक्निक में क्या करियर हो सकता है उस पर अपने विचार व्यक्त किया। सह समन्वयक सुरेंद्र राणा ने कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया।
साथ ही इस वर्ष विज्ञान संगोष्ठी में पोखरी से राज्य स्तर पर चयनित कु0 रिद्धिमा रावत को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ पोखरी के अध्यक्ष महावीर जग्गी , महामंत्री संदीप नेगी ,मुख्य निर्णायक दयाल गाड़िया ,डीसी सती , धीरेंद्र रावत, सतीश खाली , निर्णायक अजय पाल रावत ,संदीप वर्तवाल ,प्रदीप बर्तवाल ,धर्मेंद्र कुमार,अंकुश चौहान,संदीप रावत देवेश्वरी गौड़ , रितु गौड़, गुंजन कोटनाला,जोगेंद्र,संजय कुमार,दलीप नेगी, दरवान रावत,कपिल पंवार थे।
अंत में सभी चयनित छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन सम्मिलित रूप से सह समन्वयक सुरेंद्र राणा एवम् सविता राज ने किया।


