बैठक में यातायात सुव्यवस्थित रखने के लिए सड़को पर वाहन खड़ा न करे: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
जनपद चमोली के थाना पोखरी में दीपावली, यातायात एवं अन्य गतिविधियो को लेकर थाना पोखरी में थानाध्यक्ष देवेन्द्र पंत की अध्यक्षता में व्यापारियों,टैक्सी यूनियन एवं पत्रकारो की आम बैठक की गयी। बैठक में सर्व प्रथम यातायात को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसमें प्राइवेट गाड़ियां मिनीस्टेडिएम में लगाने की सहमति बनाई गयी है। बताया गया कि स्कूटरों में तीन-तीन सवारियां व बिना हेल्मेट चलना आम बात है, जिसपर कार्यवाई की जाय।विनायकधार से बस स्टेशन तक सड़क पर असुरक्षित वाहन खड़े होने से रोडवेज नही आती है। प्राइवेट गाड़ियों द्वारा सवारी व सामान ढोने की भी शिकायत रही,आतिशबाजी के व्यवसाय की दृष्टि एवं सुरक्षा व लाईसेंस बनाने का सुझाव दिया गया। ज्वैलर्स व्यवसाय वालो को सीसीटीवी कैमरो की गतिविधियों को सेव करने की सलाह दी गयी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने रात्रि को बाजार में पुलिस की तीन-तीन टीम द्वारा गश्त लगाये जाने की जानकारी दी गयी है। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेन्द्र राणा,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप पुरोहित, विष्णु प्रसाद चमोला,महिधर पंत, कुंवर सिंह चौधरी ,कुंवर सिंह खत्री ,विक्की नेगी,एसआई देवेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, भरत सिंह टोलिया, पत्रकार संदीप बर्त्वाल, राजेन्द्र असवाल सहित कई लोग मौजूद थे।