पी0एम0श्री0 रा0बा0इ0का0 गौचर में जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी -2025 का भव्य आयोजन:

खबर शेयर करें:

पी0एम0श्री0 रा0बा0इ0का0 गौचर में जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी -2025 का भव्य आयोजन:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:






चमोली:

जनपद चमोली के स्थान  गौचर में  बुधवार को जनपदीय विज्ञान समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल प्रवक्ता भौतिकी के नेतृत्व में रा0बा0इ0का0गौचर में जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी -2025 का शानदार आयोजन किया गया।  क्वांटम युग का आरंभ:- सम्भावनाएं और चुनौतियां विषय पर जनपद के सभी विकास खण्डों  से प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त 18 छात्र -छात्राओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें 15 छात्राओं व 03 छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया।









संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली श्री धर्मसिंह रावत,विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डायट गौचर श्री आकाश सारस्वत, खण्ड शिक्षा अधिकारी कर्णप्रयाग श्री विनोद मटूढा, स्थल संयोजक  डॉ सुमन ध्यानी शर्मा प्रधानाचार्य रा0बा0इ0का0 गौचर, जिला समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

संगोष्ठी में विद्यालय की छात्राओं द्वारा संगीत अध्यापिका श्रद्धा रावत  के नेतृत्व में सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत व  शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

प्रधानाचार्य रा0बा0इ0का0 गौचर डॉ सुमन ध्यानी शर्मा व जिला समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के बच्चों में वैज्ञानिक सोच व चिंतन उत्पन्न करते हैं साथ ही बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए उचित मंच प्रदान करते हैं।

निर्णायक के रूप में रविन्द्र सिंह वर्त्वाल प्रवक्ता डायट गौचर, खडकसिंह बिष्ट प्रवक्ता रा0इ0का0गौचर, बृजमोहन सती प्रवक्ता रा0इ0का0बरतोली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा -

प्रथम- रिद्धिमा रावत शिवांगी पब्लिक स्कूल पोखरी 

द्वितीय - कृतिका, रा0इ0का0 भराडीसैंण 

तृतीय - अनुप्रिया, रा0बा0इ0का0 कर्णप्रयाग 

जिला समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल ने बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी 13 अक्टूबर को जनपद पिथौरागढ़ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम संचालन जिला समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल व बीरेंद्र सिंह नेगी ब्लाक समन्वयक द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बीरेंद्र नेगी, श्रद्धा रावत, आशादीप मैठाणी, अनुसूया सोनियाल,जगदीश कंसवाल, सुरेन्द्र राणा, महेन्द्र शाह, सुरेन्द्र खण्डूरी, अजयपाल रावत, गीता डिमरी, अंजू बिष्ट, देवेन्द्र पंवार , विद्याशंकर आगरी, व विद्यालय  की समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

खबर शेयर करें: