चांदनीखाल-रडुवा-कांडई सड़क निर्माण के लिए भूमि विवाद हल:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
काफी संघर्षो के बाद चान्दनीखाल रडुवा, काणडई- चंद्रशिला रैसू सड़क बनने का रास्ता साफ हो गया है। सड़क में अधिगृहीत कृषि भूमि स्वामियो ने अनापत्ति प्रमाणपत्र लोक निर्माण विभाग पोखरी के अधिशासी अभियंता राजकुमार को सौपा है । बताते चले कि लोनिवि डिवीजन पोखरी के तहत चान्दनीखाल -रडुवा -कांडई चंद्रशिला -रैसू सड़क निर्माण का मामला भूमि विवाद के कारण कई सालो से लटका हुआ था। ग्रामीणों के आपसी प्रयासों से सड़क निर्माण के लिए अपनी-अपनी जमीन देने की सहमति बनी, सोमवार को सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश रडवाल की नेतृत्व में रडुवा और काणड ई चंद्रशिला के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार से मिलकर भूमि विवाद समाप्त होने सम्बंधी सहमति/ अनापत्ति प्रस्ताव ईई को सौंपकर सड़क निर्माण की कार्रवाई पुनः शुरू करवाने की मांग की । इस अवसर पर सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश रडवाल, जगदीश नेगी , प्रधान प्रदीप बर्त्वाल, मदन रडवाल , मोहन सिंह बर्त्वाल, शिशुपाल बर्त्वाल, सतीश ,लखपत राणा, विकेन्द्र राणा, दशरथ बर्तवाल, सुखदेव बर्तवाल, बच्चन सिंह नेगी , सुबेदार तेजपाल सिंह बर्त्वाल, छोटिया लाल, जगमोहन बर्त्वाल,मदन तेजराम भट्ट सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे ।वही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार से सम्पर्क करने पर उन्होंने कहा कि अब इस सडक के निर्माण के लिए प्रथम एक कि मी सडक का पुनसमरेखण तैयार कर अधीक्षण अभियंता को भेजा जायेगा साथ ही अवर अभियंता को तत्काल सर्वे करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है उसके बाद सड़क निर्माण की कार्यवाही शुरू की जायेगी ।
फोटो संलग्न

