भारतीय भाषा को लेकर राबाइका पोखरी का सात दिवसीय समर कैम्प शुरू:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
जनपद चमोली के विकास खंड मुख्यालय पर राजकीय बालिका इंटर कालेज पोखरी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को शिक्षा में खुद सुधार करने के लिए भारतीय भाषा समर कैम्प का सात दिवसीय शुरू हो गया है।
मंगलवार को समर कैम्प का शुभारंभ कालेज की प्रधानाचार्या एवं समर कैम्प की नोडल अधिकारी विजय लक्ष्मी रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया।साथ ही कालेज की शिक्षिका एवं कार्यक्रम की समन्वयक रेखा पटवाल-राणा व छात्रो ने रोंग्या भाषा में दैणा ह्वै जायां आमा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी । नोडल अधिकारी द्वारा समर कैम्प में दी जाने वाली कार्यक्रम की संपूर्ण रूप-रेखा की जानकारी देते हुए रोंग्या भाषा को भी सिखाया गया, उन्होने अनुसंधान एवं प्रशिक्षण का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हर शिक्षक अपने पेशेवर विकास के साथ-साथ विद्यार्थियों के सीखने के लिए इस प्रकार का प्रशिक्षण बेहतर बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
समर कैम्प की समन्वयक रेखा पटवाल-राणा ने छात्रो को रोंग्या भाषा से संबंधित तमाम शब्दावलियों को स्मार्ट बोल्ड पर लिखा गया, तथा छात्रो से भी लिखावाया व पड़वाया गया तथा शब्दावलियो का प्रयोग करके,जैसे गेत मिन्ह खे यां यानी तुम्हारा नाम क्या है।
गेत नम्म त मिन्ह खे यां यानी तुम्हारे गाँव का नाम क्या है, साथ ही फ्लैश कार्ड प्रयोग कर करके शब्दो को समझाया गया। तथा छात्रो से आपस में वार्तालाप भी करवाया गया।


