जिला-पंचायत की प्रशासक ने बांटी महिला मंगल दलो को सामाग्री:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
जिला पंचायत चमोली की प्रशासक रजनी भंडारी ने पोखरी प्रखंड के विभिन्न गावो में बांटी महिला मगल दलो को मैट ,सामियाना,माईक सहित अन्य सामग्रियां। जिला प्रशासक रजनी भंडारी ने विकास खंड के अंतर्गत ग्राम-विनगढ , वल्ली,भिकोना, तोणजी ,रडुवा ,किमोठा सहित तमाम ग्राम पंचायतों में महिला मंगल दलो को जिला पंचायत निधि से मैट , सामियाना माईक सहित तमाम सामग्रियों का वितरण किया है ।इस अवसर पर रजनी भंडारी ने कहा कि उनका मकसद महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें आत्म निर्भर बनाना है । क्योंकि किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका होती है ।इस सामग्री के मिलने से गांवो में शादी ,विवाह मुंडन संस्कार सहित अन्य सामाजिक कार्यो के आयोजन के समय महिलाओं को सामान के लिए इधर उधर न भटकना पढ़े। और वह इनर सामाजिक कार्यो का सम्पादन आसानी से कर सके । सामग्री मिलने पर सभी ग्राम पंचायतों की महिला मगल दलो ने जिला पंचायत की प्रशासक रजनी भणंडारी का आभार जताया है ।इस अवसर पर वल्ली की महिला मगल दल अध्यक्ष रंजना रावत, विनगढ की महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी , सत्येन्द्र सिंह नेगी, बीरेंद्र भंडारी,अमर सिंह, पार्वती देवी,शकरी देवी, सरस्वती देवी, उर्मिला देवी, बवीता देवी, रितू देवी, सरिता देवी सहित तमाम महिला मगल दलो की महिलाएं मौजूद रही । फोटो संलग्न

.jpg)