उद्यान सचलदल, उपनल कर्मचारी की संदिग्ध हालत मे मौत:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल
चमोली,
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी के अंतर्गत उद्यान सचलदल हापला में तैनात उपनल कर्मचारी जसवंत सिंह कंडारी उम्र 49 सड़क के किनारे संदिग्ध हालत में मृतक मिला। 9:30 बजे हापला चौकी से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दलबीर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लिया,मृतक की पहिचान जसवंत सिंह कंडारी, पुत्र चन्द्र सिंह कंडारी ग्राम उत्तरौ के रूप में हुई। जो कि हापला उद्यान सचलदल में तैनात था। बताया गया कि हापला स्टेशन से सौ मीटर पोखरी की ओर सड़क के किनारे मृतक का शव पड़ा था, मृतक की सूचना परिजनो को दी गयी,उन्होने कहा कि स्वजनो के घटना स्थल पर पहुंचने पर शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल को भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक पर जंगली जानवर जैसे भालू के आक्रमण से मौत होना प्रतीत हो रहा है। उधर उद्यान सचलदल पोखरी के इंचार्ज मनोज पुंडीर ने बताया कि जसवंत सिंह कंडारी 2014 से उद्यान सचलदल हापला में उपनल में कार्यरत था।

