भाजपा ने निकाली पोखरी में शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
जनपद चमोली के नगर पंचायत मुख्यालय पोखरी में राज्य सभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में तिरंगा सौर्य सम्मान यात्रा निकाली गयी ,यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओ व भाजपा महिला व पुरुष कार्यकर्ता ने सम्मलित होकर भारत माता की जय व वंदेमातरम से नगर क्षेत्र को गुंजायमान किया।
शौर्य यात्रा निरक्षण भवन से प्रारंभ करते हुए पैट्रोल पंप,वहां से विनायकधार होते हुए देवस्थान उसके बाद गोल मार्केट तक यात्रा निकाली गयी। आपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले बहादुर सैनिको,वायु सैनिको व नौ सेना सहित सभी सुरक्षा बल को नमन किया। राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने कहा कि भारतीय सेनाओ ने आपरेशन सिंदूर के माध्यम से बहादुरी का परिचय देकर आतंकवाद के ठिकानो को व उनके समर्थको को भी ध्वस्त किया। कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश किसी भी चुनौती के लिए तैयार है। और भारतीय सेनाएं किसी भी मामले में चूक नही करेंगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत,महिला नेत्री वत्सला सती, प्रदीप चौहान, लक्ष्मण खत्री,अमर सिंह, मातवर सिंह, भरत सिंह, दिनेश रडवाल, रमेश चौधरी,पुष्पा चौधरी, राधा रानी रावत,डा,मातबर रावत, अवधेश रावत सहित तमाम लोग मौजूद थे।


