वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
चनपद चमोली के विकास खंड पोखरी के नगर पंचायत मुख्यालय पोखरी में एवीएम इंटर कालेज एडवांस वैली मार्डन स्कूल गुनियाला के संयुक्त वार्षिकोत्सव समारोह के द्वितीय दिवस गुरुवार को छात्र-छात्राओ के सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र भंडारी एवं जिला पंचायत की प्रशासक रजनी भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती व भूमिदाताओ के चित्र का अनावरण करते हुए अपने संबोधन में कहा कि विद्यालयों मे इस प्रकार के आयोजित कार्यक्रमों से छात्रो को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उचित मंच मिलता है ।
कहा कि छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना चाहिए तभी उनका बहिर्मुखी विकास भी हो सकता है ।जो वर्तमान प्रतिस्पर्धा के युग में बहुत जरूरी है । विशिष्ट अतिथि निवर्तमान जिला पंचायत की अध्यक्षता और प्रशासक रजनी भण्डारी ने कहा कि बच्चों की प्राथमिक पाठशाला परिवार होती है और शिक्षिका मां होती है जहां से उनमें अच्छे संस्कार भरे जाते हैं ।इस लिए हर माता पिता को अपने बच्चों की हर गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए । कालेज के प्रबंधक श्रवन सती ने कहा कि बच्चों के भविष्य के निर्माण में अभिभावकों और गुरुजनों का विशेष योगदान होता है ।
विद्यालय के उपाध्यक्ष बीरेंद्र राणा ने बोर्ड परीक्षा में छात्रो के टावर आने पर अध्यापको व अभिभावको का धन्यवाद किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना मां सरस्वती शारदे , स्वागत गीत सांसों की सरगम आये शुभ स्वागतम् की प्रतुतियां देकर सभी आगंतुकों का स्वागत किया। तथा नंदा राजजात की शानदार झांकी नंदा तेरी जात कैलाश जौली सजी धजी , राधा कैसे न जले, तीलू रौतेली पर समूह गान जला दिए दिये पर रहे ध्यान इतना धरा पर कहीं अंधेरा न रह जाए, मेरी अंजली मैं देखी किले स्माइल कर दी ,जैसी करनी वैसी भरनी नाटक, चाह नहीं प्रेमीमाला में दिन प्यारे को बतलाओ की शानदार प्रस्तुतियां देकर वार्षिकोत्सव में समा बांध दी ।
इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य कुदन नेगी, कोपरेटिव बैंक के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह नेगी , बीरेंद्र सिंह भण्डारी, अनूप रावत, एडवोकेट विनोद कुमार, , संतू नेगी, दिगम्बर बर्त्वाल, गिरीश किमोठी, प्रबल रावत, राजेन्द्र असवाल, रवि राणा , राजेन्द्र नेगी, , करण नेगी ,शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सत्येंद्र बुटोला , सुखदेव कुमार, रामकृष्ण नेगी, नीलम रावत, सरिता रावत, संतोषी राणा, राजेश सती, पूजा गोदियाल, सहित तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक, अध्यापक अध्यापिकाएं और छात्र छात्राएं मौजूद थे ।मंच संचालन मदन मोहन डिमरी ने किया ।



