पढाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर छात्र-छात्राएं ,अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते है: विधायक बुटोला:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने एवीएम इंटर कालेज एडवांस वैली मार्डन स्कूल गुनियाला -पोखरी के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के सिरकत की, और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करना चाहिए जिससे वे अपने अंदर छिपी हुई कला- प्रतिभाओं का प्रर्दशन कर सके वहीं अनुशासित होकर मेहनत से पढ़ाई करें जिससे अपनी मंजलि तक पहुंच कर जीवन को सफल बनाये । उन्होंने कहा कि एबीएम इंटर कालेज के अध्यापकों और अध्यापिकाओं तथा छात्र छात्राओं की कड़ी मेहनत नतीजा है कि अब तक इस कालेज के 18 छात्र छात्राये हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मैरिट सूची में प्रथम दस स्थान बना कर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं ।जो बड़े हर्ष का विषय है ।
इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना मां सरस्वती शारदे , स्वागत गीत सांसों की सरगम आये शुभ स्वागतम् की प्रस्तुतिया देकर मुख्य अतिथि सहित अन्य आगंतुकों का स्वागत कर कान्हा सो जा ज़रा, घुघुती घुराण लगे ,रामदायी का होटल सहित तमाम लोक गीतों और लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां देकर समापन समारोह को यादगार बना दिया ।
इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य कुदन नेगी ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुको व अभिभावको का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा , एडवोकेट श्रवन सती, एडवोकेट विनोद कुमार, , विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र राणा, कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष रवेन्द्र नेगी, विनोद गैरोला,मयंक नेगी , सुखदेव कुमार, रामकृष्ण नेगी, नीलम रावत, सरिता रावत, संतोषी राणा, राजेश सती, पूजा गोदियाल, सहित तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक, अध्यापक अध्यापिकाएं और छात्र छात्राएं मौजूद थे ।मंच संचालन मदन मोहन डिमरी ने किया । फोटो संलग्न


