शैक्षिक संगोष्ठी का एक दिवसीय आयोजन किया गया :

खबर शेयर करें:

शैक्षिक संगोष्ठी  का एक दिवसीय आयोजन किया गया :
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




चमोली,

जनपद चमोली के विकास पोखरी में शैक्षिक सत्र  2024/25  के समग्र शिक्षा  योजना के तहत  सामुदायिक सहभागिता एव शैक्षिक गतिविधियों  में नवाचार के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु   खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय सभागार में पावर पोइईनटस  शैक्षिक गोष्ठी का एक दिवसीय आयोजन किया गया। जिसमें  विकास खण्ड के सभी कालेजों के प्रधानाचार्यो , प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं , अध्यापकों और लिपिकों  द्वारा  शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु अपने  -अपने नवाचारों का प्रर्दशन किया गया । 





इस, अवसर पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह मटूड़ा ने कहा कि  वर्तमान समय में   शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों के अनुरूप  शिक्षकों को अपने आपको  डालना होगा ,तथा  शिक्षा की दशा और दिशा में बदलाव के लिए प्रयास करना होगा ।जिससे   शिक्षा की गुणवत्ता  में मूलभूत   सुधार हो जिससे  सरकारी विद्यालयों और कालेजों में छात्र संख्या में बढ़ोतरी हो सके  ।। राजकीय शिक्षक संघ के ब्लांक अध्यक्ष ब्रह्मानंद किमोठी ने कहा कि   वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में  संख्यात्मक आंकड़ों के बजाय गुणवत्तापरक शिक्षा को प्राथमिकता दिये जाने की जरुरत है । 
 इस अवसर पर खंड 

 शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह मटूड़ा ने   समग्र शिक्षा योजना मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले   प्रधानाचार्य,  , प्रधानाध्यापक शिक्षक , शिक्षिकाओं, समन्वयक, कार्मिकों एव भोजन माताओं को ,  प्रशस्ति-पत्र और पुरुस्कार देकर सम्मानित किया । संगोष्ठी मे राजकीय शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज उडामाडा, गिरीश चन्द्र डिमरी प्रधानाध्यापक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शरणा ऐरास, रुप चन्द्र सैलानी प्रवकता राजकीय इंटर कालेज गोदली ,मनवर सिंह बर्तवाल, विजय लक्ष्मी रावत, प्रकाश चन्द्र सिमल्टी, विक्रम सिंह भण्डारी, ओम प्रकाश थपलियाल, सरिता किमोठी, सविता परमार, भरत सिंह नेगी, दिनेश सिंह गुसाईं, संदीप नेगी, संदीप बर्तवाल, निशा, महावीर सिंह जग्गी, कल्याण सिंह, तेजपाल सिंह बुटोला, रवेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह,  सहित तमाम प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक,शिक्षक शिक्षिकाए,और कार्मिक उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन समग्र शिक्षा के  ब्लॉक  समन्वयक राकेश भट्ट एवं  हर्षवर्धन कांडपाल द्वारा किया गया।

खबर शेयर करें: