वार्षिकोत्सव:एवीएम व एडवांस वैली में सांस्कृतिक कार्यक्रम
का आगाज :
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी के निजी विद्यालयो में इन दिनो वार्षिकोत्सव का आगाज चल रहा है। मंगलवार से आदर्श विद्या मंदिर गुनियाला एवं एडवांस वैली स्कूल विनायकधार का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव प्रारंभ हो गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य सभा सांसद एव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सरस्वती एवं भूमि दाताओ के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक संसाधनो में निजी विद्यालयो की मेहनत रंग लाई रही है, उसी का परिणाम है कि बोर्ड परीक्षा में विशेष स्थान प्राप्त कर रहे है। जिसमे आदर्श विद्या मंदिर गुनियाला -पोखरी भी सम्मिलित है। और परीक्षा परिणाम दिया है, भट्ट ने विद्यालय के संसाधनो के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्र-छात्राओ ने गढवाली,कुमारी,जौनसारी लोक गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं छात्रो ने साइबर क्राइम, आपदा,नशा मुक्ति एवं भ्रष्टाचार पर नाटक की प्रस्तुतियां देकर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों व दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केएस नेगी ने विद्यालय के बोर्ड परीक्षाफल की बेहतरीन उपलब्धि गिनायी, तथाकार्यक्रम में भागीदारी करने वाले सभी आगन्तुको का आभार व्यक्य तथा तथा



