तहसील दिवस में एक शिकायत दर्ज, निस्तारण नही:

खबर शेयर करें:

तहसील दिवस में एक शिकायत दर्ज, निस्तारण नही:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:








चमोली,
जनपद चमोली के पोखरी में आयोजित तहसील दिवस में मात्र  एक शिकायत   दर्ज , उसका   भी निस्तारण नही हुआ है। मंगलवार को तहसील सभागार में तहसीलदार राजकिशोर रौतेला की अध्यक्षता में मात्र एक  शिकायत  दर्ज  करते हुए ग्राम बमोथ निवासी धीरेन्द्र सिंह चौधरी ने शिकायत दर्ज की कहा कि   ग्राम सभा बमोथ में  गडगधेरे से बमोथ की कृषि  भूमि की  सिंचाई  के लिए गूल बनायी गयी है, जो गत एक वर्ष  से  क्षतिग्रस्त  है, जिस वजह काश्तकारों की खेतो की सिंचाई नही हो रही है, खेत बंजर पड़ गये है।और काश्तकार परेशान है। 


कहा कि क्षतिग्रस्त गूल/नहर  का पुनर्निर्माण  किया जाए जिससे काश्तकारो के खेत सिंचित हो सके।  परन्तु कोई  सुनवाई न होने से  नहर  नही बन पायी है। तहसीलदार राजकिशोर सिंह रौतेला ने  सिंचाई विभाग के अपर अभियंता डीएस चौधरी को नहर निर्माण की कार्रवाई के निर्देश दिए , वही अपर अभियंता चौधरी ने अश्वासन दिया कि इस्टीमेट बनाकर वित्तीय स्वीकृत होने पर नहर का पुनर्निर्माण निर्माण किया जायेगा।  


तहसील दिवस की अध्यक्षतता करते हुए  तहसीलदार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतो को गम्भीरता से लेकर उनका त्वरित निराकरण करे ,इस संबंध में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही  की जायेगी ।इस अवसर  पर खण्ड शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट, आशीष चमोला,   ऊर्जा निगम के अवर अभियंता धीरेन्द्र भण्डारी, जल संस्थान के अवर अभियंता मनमोहन सिंह राणा,लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मोहमद तस्दीन, अवर अभियंता मोहित मिश्रा, खाधान निरीक्षक पंकज कुमार, अवर अभियंता प्रियंका बिष्ट, सहित तमाम विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।

खबर शेयर करें: