अध्याक नौटियाल व बर्त्वाल को सेवा निवृत्त पर एक साथ विदाई:

खबर शेयर करें:

 *अध्यापक नौटियाल व बर्त्वाल को सेवा निवृत्त पर एक साथ विदाई*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





पोखरी:

विकास खंड पोखरी के जूनियर हाईस्कूल जौरासी में दो अध्यापको को सेवा निवृत्त होने पर एक साथ विदाई दी गयी।  सोमवार को चन्द्रप्रकाश  नौटियाल व बसुदेव सिंह बर्त्वाल को सेवा निवृत्त होने पर ग्राम पंचायत जौरासी व आसपास के ग्रामीणो ने विदाई समारोह आयोजित कर भाव भीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर वक्ताओ ने कहा कि यह दोनो अध्यापको ने अपने सेवाकाल के दौरान एक आदर्श अध्यापक होने का परिचय देते हुए बड़ी लग्न व मेहनत से अध्यापन का कार्य किया जो हमेशा याद रहेगा, कभी भुलाया नही जा सकता है। वक्ताओ ने कहा कि सेवा निवृत्त होकर जहां भी रहे अपना शैक्षिक ज्ञान को समाज में बांटने का कार्य जरूर करेगे। अंत में सेवा निवृत्त हो रहे   दोनो अध्यापक चन्द्रप्रकाश नौटियाल व बसुदेब सिंह बर्त्वाल ने कहा कि सेवाकाल के दौरान स्थानांतरण व  सेवा पूरी होने पर सेवा निवृत्त होना एक सतत् प्रकिया है। कहा कि  जो प्यार , स्नेह व सम्मान इस क्षेत्र की जनता ने उन्हे दिया है, वे क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते है। इस अवसर पर अध्यापिका पवित्रा टम्टा, एडवोकेट देवेन्द्र बर्त्वाल, धीरेंद्र राणा, जगदीश नेगी,सुबेदार सुरेन्द्र लाल, इन्द्रप्रकाश रडवाल, तेजपाल सिंह बर्त्वाल सहित कई अध्यापक एवं ग्रामीण महिला पुरुष व छात्र मौजूद  रहे। संचालन अध्यापक डा, बृजेंद्र कठैत ने किया।

खबर शेयर करें: