नव निर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल का पोखरी में भव्य स्वागत:

खबर शेयर करें:

नव निर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल का पोखरी में भव्य स्वागत:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:



पोखरी(चमोली)

भाजपा जिलाध्यक्ष  गजपाल बर्त्वाल  के पोखरी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाडो और फूल मालाओं से  जोरदार स्वागत किया गया और विनायकधार से   गोल मार्केट बाजार तक रैली निकाली ।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेगे। कहा कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान कर भाजपा की डबल इंजन की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना है जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े ब्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ मिल सके । बर्त्वाल ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हमें अभी से आगामी पंचायत चुनावो और 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। और  प्रचंड बहुमत से इन चुनावों में विजय हासिल करनी है । 






केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तथा प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन की सरकार मे  देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है ।जनता को पारदर्शी सरकार मिली है /भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है भ्रष्टाचारी सलाखो के पीछे है ।भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है ।इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  राधारानी रावत, नगर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पत, राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, जितेन्द्र सती , दिगपाल नेगी , दिगम्बर बर्तवाल, सतू नेगी ,किशन बुटोला ,टी पी सती , रमेश चौधरी , रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, भरत नेगी ,जसवत चौधरी , विजयपाल सिंह रावत, महावीर बासकडी, डाक्टर तारादत्त पुरोहित, रजना रावत ,शुक्रू लाल लोहिया , दिनेश रडवाल, ललित मिश्रा, विक्रम नेगी, पुष्पा चौधरी , माहेश्वरी नेगी  ,भरत चौधरी, , प्रदीप चौहान, पुष्पा देवी, राजेश्वरी रावत, डाक्टर मातबर रावत, जसवंत चौधरी , सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।

खबर शेयर करें: