इंटर कॉलेज थालाबैड में प्रधानाचार्य व प्रवक्ता को सेवानिवृत्त पर दी विदाई:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी (चमोली)
विकास खंड पोखरी के राजकीय इंटर कालेज थालाबैड में प्रधानाचार्य व एक प्रवक्ता सेवा निवृत्त हुए। उन्होने विदाई लिए से पूर्व यादगार एक पेड़ विधालय परिसर मे रोपित किए।मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज थालाबैड के प्रधानाचार्य कुंवर सिंह रावत एवं प्रवक्ता राजनीति विज्ञान राजकिशोर सिंह नेगी के सेवा निवृत्त होने पर विद्यालय परिवार छात्र अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में छात्र-छात्राओ ने स्वागत गीत व अनेक सांस्कृतिक लोक गीत व लोक नृत्य प्रस्तुत किया।इस अवसर पर सभी मौजूद लोगो ने सेवा निवृत्त होने वाले प्रधानाचार्य व प्रवक्ता को ढोल नगाढो व पुष्पमाला से लाद कर भव्य स्वागत के साथ विदाई दी।
वक्ताओ ने कहा कि प्रधानाचार्य कुंवर सिंह रावत का मधुर व्यवहार व अनुशासन प्रेरणादायक रहा है। वहीं प्रवक्ता राजकिशोर नेगी का अध्यापन में सराहनीय योगदान रहा है। जो हमेशा याद रहेगा। वक्ताओ ने कहा कि सरकारी सेवा अवधि पूरी होने पर सेवा निवृत्त होना एक सतत् प्रक्रिया है।
लेकिन सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों की जीवन शैली सदैव याद रहती है।कहा कि सेवा निवृत्त होने के बाद जीवन शैली में बदलाव शुरू हो जाता है। जो कि ग्रामीण व सामाजिक परिवेश की ओर ढलने लगता है। इस अवसर पर शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित सेवा निवृत्त प्रवक्ता टीपी सती, ब्रह्मानंद किमोठी,महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती,डा, मातवर रावत, विजय प्रसाद गैरोला,प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनुसूया सिंह राणा,अभिभावक संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान सहित तमाम शिक्षक, शिक्षक अभिभावक, गणमान्य व्यक्ति तथा समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद थी। संचालन दीपेन्द्र नेगी ने किया।


.jpg)