*पोखरी नगर की जनता ने नगर पंचायत से बंदरो को पकड़ने की मांग की*

खबर शेयर करें:

 *पोखरी नगर की जनता ने नगर पंचायत से बंदरो को पकड़ने की मांग की*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:








पोखरी(चमोली)

नगर-पंचायत पोखरी ने बे सहारा गौ बंश को  नव निर्मित गौ सदन में  सहारा दिया है।  यह एक बड़ी उपलब्धि है। जिसमें अठ्ठारह गौ बंश रखे गये है,एक गौ बंश हाथ नही आया खैर उसकी भी व्यवस्था हो जायेगी। परन्तु अब जरूरत है, बंदरो व लंगूरो से निजात दिलाने की। नगर क्षेत्र में उत्पात मचा रहे बंदर फसलो को नुकसान पहुंचाने के अलावा अब लोगो पर हमलावर हो गये है, अब लोगो को इन बंदरो से जानमाल का खतरा बना हुआ है, अब ऐसे बंदर क्षेत्र में आए है कि वह भगाने पर काटने आ रहे है, स्कूली बच्चो को स्कूल अकेला जाना-आना खतरे से खाली नही है,घरो व दुकानो में सामान बचाना मुश्किल बना है। खेती-बाड़ी बंदरो के नुकसान से बंजर पड़ गयी है। रोजगार के लिए लोगो ने पलायन कर दिया है। सरकार ने पलायन रोकने के लिए पलायन आयोग बनाया है। परन्तु पहाड़ो में बंदरो ने खेती बाड़ी को नुकसान पहुंचाकर  लोगो को रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर कर दिया है। ऐसे में पलायन आयोग का उद्देश्य भटक कर रह गया है। जबकि पलायन आयोग में सरकार की मंशा है कि पहाड़ के लोगो को  स्वरोजगार से जोड़ने सहित तमाम योजनाएं  बनाई गयी है। जिसमें खेती पर उत्पादन,फ्लोरीकल्चर, फलोद्यान, मौन पालन,मत्स्य पालन,होम स्टे सहित तमाम योजनाएं है, जिसमे से कई योजनाएं धरातल भी उतारी गयी है, लेकिन इसका व्यवसाय कैसे किया जाए, जब जंगली जानवरो,जंगली सुअर, बंदर,लंगूर आदि जानवरो के नुकसान व खतरे  से गांव के गांव खाली हो गये है।  लोगो ने रोजगार के लिए पलायन कर दिया है।नगर क्षेत्र पोखरी की जनता नगर-पंचायत से मांग करती है कि बंदर व लंगूरो से नगर क्षेत्र के लोगो की सुरक्षा खेती-बाड़ी बचाने के लिए बंदरो को पकड़ने की कार्रवाई की जाय।

महिधर पंत कहते है कि जंगली जानवरो के नुकसान से  लोगो ने खेती-बाड़ी बंजर बंजर  छोड़ दी है और रोजगार के लिए पलायन कर दिया है।

कालिका प्रसाद सती कहते है, आजकल इतने खतरनाक बंदर आये है, नगर क्षेत्र मे कि सीधे काटने आ रहे है नगर के तमाम लोग सभासद प्रशांत पंत, बन पंचायत सरपंच रमेश भट्ट, राघवानन्द डंगवाल, मंगल सिंह  नेगी,नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद पंत सहित तमाम लोगो ने नगर पंचायत से बंदरो को पकड़कर हरिद्वार बंदर बाड़ा में भेजने की मांग  की है।

खबर शेयर करें: