खबर शेयर करें:

 नगर क्षेत्र में बंदरों के आतंक से कब मिलेगी निजात:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:








पोखरी(चमोली)

 नगर क्षेत्र  पोखरी में बंदरो के आतंक से कब मिलेगी निजात। नगर क्षेत्र व आस पास के गाँव के स्थानीय निवासी व व्यापारी व विद्यार्थी  सहित हर कोई बंदरो व लंगूरो से खासे परेशान है। पोखरी क्षेत्र  के ऊपरी इलाको के जंगलो में लंगूर जरूर दिखते थे, लेकिन बंदर कुछ निचले गांवो मे ही दिखते थे, अब तो खूंखार बंदर  व लंगूर  दोनो के झुंड में देखे जा सकते है,  जो अब आदमियों को काटने आ  रहे है, ये बंदर बड़े खतरनाक है। बताया जा रहा है कि अन्य इलाको से बंदरो को पकड़कर यहां छोड़ा जा रहा है, ये बंदर मैदानी क्षेत्र  से लाए जा रहै।बल्कि  घर में दरवाजा खुला रहने पर घर के अंदर  रखी खाद्य सामाग्री उठा ले जा रहे है।  अब तो थाली से भी रोटी बचानी मुश्किल हो गयी है, भगाने पर काटने आ रहे है, कुत्ते जो बंदरो को  भगाते थे,बंदरो ने उनका पीट-पीट कर बराहा कर दिया, वह भी जान बचाने के लिए दुम दबाकर भागने के लिए मजबूर   है।अब स्कूली बच्चो का अकेला स्कूल जाना -आना खतरे से खाली नही है।बंदर दुकान में घुसकर सामान उठा ले जा रहे है। जिससे व्यापारियों को भी खासा नुकसान हो रहा है,  घरो में एक मिनट भी दरवाजा खुला छूट जाय तो बंदर घर के अंदर खाद्य सामाग्री उठाकर ले जा रहे है।  नगर-पंचायत व वन विभाग से बंदरो को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगो ने तहसील दिवस  तथा क्षेत्र पंचायत की बैठको में  गत दो सालो से  बंदरो को पकड़ने की मांग की जा रही है, लेकिन बंदरो को पकड़ने की कोई कार्यवाही नही हो रही है, जिस वजह आम लोग बंदरो के आतंक से खासे  परेशान है। स्कूली बच्चो को स्कूल अकेला भेजना भी खतरे से खाली नही है। बंदरो के आतंक से खेती बाडी व सागभाजी उगाना लोगो ने बंद कर दिया है, खेत और सागभाजी  खेत भी बंजर डाल दिए है। और रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर हो गये है। सरकार के पलायन  पर रोक लगाने के सगूफे भी हवा हवाई हो गये है। वयोवृद्ध व्यापारी महिधर पंत का कहना है कि  कैसी ये सरकार है, और कैसे ए नगर पंचायत व वन विभाग है। जनता बंदरो को पकड़ने  के लिए गत दो वर्षो से लगातार मांग कर रही है। परन्तु बंदरो को पकड़ने के बजाय यहां और इजाफा हो रहा है।


बंदरो को पकड़ने के लिए वजट की मांग की गयी है,वजट उपलब्ध होने पर आगरा से बंदर पकड़ने की टीम बुलाई जायेगी, वन विभाग केवल ग्रामीण क्षेत्रो के बंदरो को पकड़ कर हरिद्वार  बंदर बाडे में पहुचायेगी। नगर क्षेत्र के बंदर  पकड़ने का का काम नगर पंचायत का है।

नवल किशोर नेगी, वन क्षेत्राधिकारी नागनाथ:


हमारे पास बंदरो को पकड़ने के लिए कोई फण्ड नही है, शासन से वजट की मांग की जायेगी, उसके बाद ही बंदर पकड़ने की टीम बुलाई जा सकती है।

बीना नेगी, ईओ नगर पंचायत पोखरी:

खबर शेयर करें: