*मोहनखाल-कानातोली-चोपता सड़क का शासनादेश जारी होने पर महेन्द्र भट्ट का किया जोरदार स्वागत*

खबर शेयर करें:

*मोहनखाल-कानातोली-चोपता सड़क का शासनादेश जारी होने पर महेन्द्र भट्ट का किया जोरदार स्वागत*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:



पोखरी-मोहनखाल:  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने करवाया सीएम धामी से 

मोहनखाल चोपता-तुंगनाथ सड़क का शासनादेश जारी।  श्री भट्ट के मोहनखाल क्षेत्र में पहुंचने पर संघर्ष समिति व जनता ने किया गर्म जोशी से स्वागत।  बताते चले कि कुछ माह पूर्व मोहनखाल क्षेत्र की जनता ने मोहनखाल-कानातोली-चोपता सड़क निर्माण का आन्दोलन चलाया था। आंदोलन के दौरान  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व  राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट  ने समर्थन देते हुए सड़क सघर्ष समिति को आश्वासन  दिया था कि मै मुख्य मंत्री पुष्कर धामी से घोषणा कराऊंगा।  




महेन्द्र भट्ट ने घोषणा करवाने के पश्चात सड़क स्वीकृत का शासनादेश देश भी करवा दिया है। इस उपलब्धि पर संघर्ष समिति ने  खुशी का इजहार करते हुए मोहनखाल  में महेन्द्र भट्ट का गर्म जोशी से स्वागत किया। और आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि वे जनता से जो वायदा करते उसे निभाते है। कहा सड़क संघर्ष ने उनसे सीएम से घोषणा कराने की बात की थी, घोषणा के बाद सड़क का शासनादेश जारी करवा दिया है, उन्होंने कहा प्रथम व द्वितीय चरण के सर्वे के लिए धनराशि भी  जल्द स्वीकृत करवायी जायेगी। सड़क संघर्ष समिति व स्थानीय जनता ने भट्ट का कोटि-कोटि धन्यावाद व आभार व्यक्त किया । वक्ताओ ने कहा कि भट्ट ने जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए पूरा करने में खरे उतरे है, इसलिए वे धामी सरकार व भट्ट का हृदय से आभार व्यक्त करते है, और भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन देते है। इस अवसर पर बासुदेव थपलियाल,  संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश नेगी,वीरेंद्र राणा,महादेव थपलियाल,बासुदेव नेगी,दीपक थपलियाल, रणजीत नेगी  सहित तमाम लोग मौजूद थे।

खबर शेयर करें: