*पुलिस ने उत्तम कुमार के हत्यारोपी हिमांशु कुमार को 24घंटे भीतर किया गिरफ्तार*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
विकास खंड पोखरी के ग्राम-पोगठा में उत्तम कुमार के हत्या अभियुक्त हिमांशु कुमार पुत्र हरीश लाल को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पुरस्वाणी जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विनोद चौरासिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के कड़े निर्देशो के अनुपालन में उन्होने उत्तम कुमार के हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन कर पुलिस व एसओजी टीम का गठन कर जांच में लगाई गई। जांच में हिमांशु कुमार ने स्वीकार किया कि हम दोनो खच्चर चलाते है। और 11नवंबर रात को एक साथ शराब पी , और देर शायं घर लौटते समय रास्ते में दोनो के बीच बोलचाल व गाली-गलौच हाथापाई हो गयी थी,और उसने उत्तम कुमार को धक्का मारकर नीचे फेंक दिया, उसके बाद उसके ऊपर से एक बड़ा पत्थर रख दिया था। ताकि वह उठ न पाये।और घर चला आ गया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर हिमांशु कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद चौरासिया,उ0नि0 प्रशांत बिष्ट, अ0उ0दलवीर सिंह, का0बलवीर सिंह, का0 ललित मोहन,का0 विनोद कुमार, व एसओजी टीम में खुशहाल प्र0 एसओजी,का0 आशुतोष तिवारी,का0युनुश वेग,का0 राजेन्द्र रावत व का0 रविकांत सामिल थे।

