*युवक के मर्डर से परिवार में कोहराम, क्षेत्र में बनी है दहशतह*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
थाना क्षेत्र पोखरी के ग्राम पोगठा में एक बाईश वर्षीय युवक की हत्या की घटना से जहां स्वजनो का रो-रोकर बुरा हाल है, वही क्षेत्र में दहशत बनी है। सूचना मिलते ही पुलिस पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता जसपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पोखरी में मृतक के पिता जसपाल लाल द्वारा दी गयी तहरीर में कहा गया कि गत दिवस 11नवंबर को उनके पुत्र उत्तम कुमार ने गांव के राकेश लाल के यहां काम किया और देर रात खाना वहीं खाया। जब दूसरे दिन 12 नवंबर को सुबह 8:30 बजे तक घर नहीं आया तो वह उसे ढूंढने निकले तो रास्ते में चौरी-गधरे में उत्तम कुमार का शव क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ा मिला,जो कि पत्थर से वार किया गया था।मौके पर उनके साथ गांव के मनोज व अन्य लोग साथ में थे। अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। वहीं थानाध्यक्ष विनोद चौरासिया ने वताया कि घटना प्रथम दृष्टया मर्डर का प्रतीत होता है। उन्होने कहा कि घटना में तफ्तीश जारी है संदिग्ध लोगो से पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि घटना का खुलासा होने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
मृतक उत्तम कुमार की पिछले साल शादी हुई है ,सरिता देवी ने अपने पति की हत्या की खबर सुनते ही फिनाइल घटक दिया था, जिसे ग्रामीण देर शायं सीएचसी पोखरी लाए डाक्टरो ने प्रथम उपचार के बाद उपचिकित्सालय कर्णप्रयाग को रेफर किया,जहां उसे आईसीयू में रखा गया,बताया गया कि आज उसे आईसीयू से बाहर निकाल दिया है।अब वह खतरे से बाहर है। मृतक उत्तम कुमार का एक छोटा भाई है, मां काफी पहले गुजर गई थी,पिताजी है।
उत्तम कुमार खच्चर चलाता था, मौत का मामला खच्चर व्यवसाय से जुड़े लोगो से जुडने की शंका की जा रही है।

