*11नवंबर से खंड स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-पोखरी:
खंड स्तरीय खेल महाकुंभ का तीन दिवसीय आयोजन 11नवंबर से मिनीस्टेडिएम विनायकधार-पोखरी में शुरू होगा।
यह जानकारी खंड विकास अधिकारी राजेंद्र बिष्ट ने देते हुए बताया कि खंड स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन ग्यारह नवंबर से प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होने कहा कि अंडर 14 व अंडर 17 बालक/बालिका वर्ग में जिन्होने न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वह खंड स्तरीय महाकुंभ में प्रतिभाग कर सकते है, इनके अलावा अंडर 20 बालक/बालिका को खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व बैंक पास बुक की फोटो कापी साथ में ला नई आवश्यक है। इसी प्रकार अंडर 14व 17 न्याय पंचायत स्तर के प्रथम विजेता को भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑफ लाइन फार्म आधार कार्ड व बैंक पास बुक की छाया प्रति भी साथ में लाना अनिवार्य है। बीडीओ बिष्ट ने कहा कि खेल महाकुंभ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जायेगा।उन्होने युवक व महिला मंगल दलो से खेल महाकुंभ आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपेक्षा की है।

