*एसडीएम ने राज्य स्थापना दिवस पर किया आन्दोलनकारियों को सम्मानित*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
एसडीएम अबरार अहमद ने तहसील पोखरी के उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारियों को 25वें राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित किया। शनिवार को तहसील के सभागार में एसडीएम ने आन्दोलनकारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। और सूक्ष्म जलपान भी करवाया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि राज्य बनाने में आन्दोलनकारियों की अहम भूमिका है। उन्होने कहा कि सर्विस लगने से पहले वे भी राज्य आन्दोलन में सहभागी रहे है।
कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना का उद्देश्य आत्मनिर्भर समृद्ध राज्य बनाना था, जो कि आज धीरे-धीरे सार्थक होते जा रहा है। आन्दोलनकारी रामप्रसाद सती,रणजीत बर्त्वाल , शिशुपाल बर्त्वाल व देवेन्द्र राणा ने क्षैतिज आरक्षण के तहत राज्य आन्दोलनकारी आश्रित प्रमाण-पत्र बनाने की मांग की जिस पर एसडीएम ने नियमानुकूल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एनटी अनुराग शर्मा,चंद्रिमा बढकोटी,नाजिर कुलदीप नेगी,आर के दलबीर नेगी,रीडर प्रदीप पुजारी, स्वान आपरेटर शुभम नेगी,रानीपुर रावत, राउनि नीरज सहित बीस में से बारह आन्दोलनकारी मौजूद थे।


