*अभाविप चमोली विभाग का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग कार्यक्रम सम्पन्न*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ
विकासखंड पोखरी के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का दो दिवसीय विभाग अभ्यास वर्ग का कार्यक्रम हो गया है ।शनिवार से शुरू अभ्यास वर्ग में विभिन्न विषयों को लेकर एवीबिपी के कार्यकर्ताओं ने चर्चा की, और रविवार को कार्यक्रम का समापन हो गया। अभ्यास वर्ग कार्यक्रम में अभाविप की कार्यपद्धति, महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव एवं अभाविप की आयाम गतिविधि कार्य जैसे विषय सम्मिलित थे।वहीं अभाविप कार्यकर्ताओं ने पोखरी बाजार में शोभा यात्रा निकाली ।
इस दो दिवसीय विभाग अभ्यास वर्ग में विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडे , नगर अध्यक्ष शंकर डबराल , विभाग सहसंयोजक संतोष त्रिवेदी ,पूर्व प्रान्त संगठन मंत्री सिक्किम प्रान्त पृथ्वी राणा , आशु गुसाई,प्रदेश सहमंत्री विपिन कंडारी , गढ़वाल संयोजक आयुष हटवाल , प्रान्त संयोजक खेलो भारत निवास चमोला , प्रान्त सोशल मीडिया सहसंयोजक अभिनव भट्ट , प्रान्त संयोजक एसफएस गतिविधि कृष्णा रावत , गढ़वाल छात्रा प्रमुख प्रियांजलि पंत , जिला संयोजक कर्णप्रयाग प्रकाश खत्री जी, जिला संयोजक रुद्रप्रयाग नितिन नेगी ,जिला सहसंयोजक सौरभ बर्त्वाल,अंजली राणा,आरती पंवारएवं अन्य अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


