*राबाइका पोखरी में विज्ञान महोत्सव का आयोजन*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
विकास खंड मुख्यालय राजकीय बालिका इंटर कालेज पोखरी में खंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव का एक दिवसीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओ में विज्ञान के प्रति सोच बढती है।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये। शुक्रवार को आयोजित विज्ञान महोत्सव में विभिन्न विषयो पर प्रतियोगिता आयोजित की गयी ।खाद्य, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिवम् रावत प्रथम 10वीं कक्षा शिवांगी इ,ने,प,स्कूल पोखरी, उर्वशी 09 द्वितीय राउमावि क्वींठी, पीयूष 10 कक्षा तृतीय राइका सरमोला। परिवहन एवं संचार में कु0रिद्धमा 09कक्षा प्रथम इ,ने,प,स्कूल पोखरी। प्राकृतिक खेती,आपदा प्रबंधन में आयुश कुमार प्रथम 09 कक्षा राइका चांदनीखाल, सक्षम द्वितीय कक्षा 09 राइका सरमोला, अभिनय नेगी,तृतीय 10 कक्षा राइका देवीखेत। गणितीय प्रतिरूपण एवं संगठनात्मक चिंतन में हिमेश खत्री प्रथम कक्षा 10 वीं राइका सरमोला,कु0आरुषि द्वितीय 09 कक्षा राइका थालाबैड, कामिनी तृतीय कक्षा 10 राइका थालाबैड। कचरा प्रबंधन में आशीष प्रथम कक्षा 09 राइका सरमोला ,आयुष नेगी द्वितीय 10कक्षा राइका नागनाथ, कु निशा तृतीय कक्षा 12 राइका नैल सांकरी। संसाधन प्रबंधन में सृष्टि बर्त्वाल प्रथम कक्षा 12 राइका नागनाथ, शुभम/अंकुश सैलानी द्वितीय कक्षा 10राउमावि सलना व क0 महक तृतीय कक्षा राइका नैल-सांकरी। प्राकृतिक खेती में प्रियांशु नेगी/अभिनव नेगी प्रथम राइका पोगठा, शिवम् कुमार द्वितीय कक्षा 12 राइका थालाबैड व रितेश तृतीय कक्षा 10 राइका नैल सांकरी रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओ को पुरस्कृत किया गया। इस। अवसर पर विज्ञान समन्वयक संदीप नेगी,राशिसं के अध्यक्ष ब्रह्मानंद किमोठी,अजयपाल सिंह,अनिल कुमार, प्रदीप रावत, प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी,प्रदीप रडुवाल,वंदना चौहान, कविता,सुलेखा, उमेश चन्द्र डिमरी,संजय कुमार, डीएस गडिया, सहित 21अध्यापक /अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।कार्यक्रम का संचालन जू0हा0स्कूल शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सती व गंभीर असवाल ने संयुक्त रूप से किया।

