*ये है डिजिटल इंडिया*
*तहसीलो में खतौनी की साइड बंद,बिना खतौनी के प्रमाण-पत्र कैसे बनेंगे*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
उत्तराखंड की तहसीलो में सिंगल-विंडो से मिलने वाली खाता-खतौनी की साइड हैक होने से खतौनी नहीं निकल रही है। जिस वजह प्रमाण-पत्र बनवाने वाले आवेदको के कोई भी प्रमाण-पत्र नही बन पा रहे है।जिस वजह आवेदक भारी परेशान है।बताते चले कि कुछ दिन पहले सीएससी की सभी साइड हैक हो गयी थी,जिसमें सरकारी कार्यालयों की ऑन लाइन साइड भी सम्मिलित थी। जिसमें सरकारी कार्यालयो की और साइड तो खुल गयी, लेकिन खतौनी वाली साइड नही खुली है, जिस वजह प्रमाण-पत्र बनवाने वाले लोग तहसील के चक्कर काट रहे है। ब्लकि अब तो पोखरी तहसील के सिंगल विंडो पर बोर्ड लगाया गया है कि भू-लेख की साइड बंद है ,जिससे खतौनी नही निकल रही है। इसके अलावा सीएससी में भी साइड में काफी दिक्कतें आ रही है। वहीं समाज कल्याण विभाग की साइड भी बंद चल रही है। इसको सही करने का प्रयास नही किया जा रहा है।भाकपा के महासचिव राकेश नेगी ने कहा कि क्या यही है सरकार की डिजिटल इंडिया व्यवस्था एवं सिंगल विंडो सिस्टम जिसमें आम जनता के बच्चो के खतौनी के बिना कोई भी प्रमाण-पत्र नही बनवा पा रहे है।आवेदक नरेन्द्र सिंह, शंभु प्रसाद,कु0 किरन, कु0सोनम,भजन लाल आदि ने कहा कि वे तहसील के चक्कर काटते थक गये है,लेकिन खतौनी नही निकल रही है। वही देहरादून सीआरसी से संपर्क करने पर न तो फोन उठाया जा रहा है, और नहीं मैसेज का जबाव दिया जा रहा है। यह भी उम्मीद कैसे की जाए कि खतौनी की साइड कब तक खुलेगी।

