*टैगोर इंटरमीडिएट कालेज का विनायकधार-पोखरी का दो दिवसीय कमला नेहरू पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
टैगोर इंटरमीडिएट कालेज विनायकधार-पोखरी का दो दिवसीय कमला नेहरु पुरस्कार सम्मान कार्यक्रम रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के पुरस्कार सम्मान समारोह शुरू हो गया है। प्रथम दिवस को 45 छात्र छात्राएं सम्मानित । शुक्रवार को टैगोर इंटरमीडिएट कालेज विनायकधार पोखरी का दो दिवसीय कमला नेहरु सम्मान समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ प्रारंभ हो गया है । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बद्रीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला ने दीप प्रज्वलित कर किया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक बुटोला ने कहा कि टैगोर इंटरमीडिएट कालेज विनायकधार पोखरी की यह बड़ी उपलब्धि है कि यहां से विगत तीन वर्षो मे 85 छात्र छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर कमला नेहरु सम्मान के लिए चयनित हुए हैं ।
इन छात्रो के शानदार प्रदर्शन से अन्य छात्र छात्राओं को प्रेरणा लेकर बोर्ड परीक्षाओं में इनसे भी अधिक अंक प्राप्त कर बेहतर भविष्य का निर्माण करना चाहिए ।साथ ही छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ - साथ इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों मे भी भाग लेना चाहिए जिससे वे अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन कर सके ।विधायक बुटोला ने मेधावी ध्रुव रावत, पार्थिक खाली, मयंक भट्ट, श्रृतिका ,हिमांशु सहित 45 छात्र-छात्राओ को चैक दिया तथा उनकी माता को स्मृति चिह्न भेंट कि या गया। कहा कि सांस्कृतिक मंच ही छात्रों के लिए बेहतरीन प्लेटफार्म साबित हो सकते हैं ।साथ ही छात्र -छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमो की उन्होंने भूरी भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना वीणा वादनी वर दे से की तथा स्वागत गीत सांसों की सरगम शुभ स्वागतम ,नंदा राज जात जागर जाग नंदा व नृत्य, भोलेनाथ के दर्शन ,मांगल गीत दैणा ह्वैया खोली का गणेश सहित तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया देकर कार्यक्रम में जान फूंक दी ।इस अवसर पर कालेज के प्रबंधक अजय जोशी, प्रधानाचार्य जयकृत रावत, कुंवर सिंह चौधरी पूर्व प्रमुख नरेंद्र रावत , डाक्टर नन्द किशोर चमोला, एडवोकेट श्रवन सती , वेद प्रकाश बुटोला, कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष रवीन्द्र नेगी, प्रधान संगठन के ब्लांक अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा, विशम्बर मनवाल, नगर पंचायत पार्षद समुद्रा देवी , पीटीए अध्यक्ष बीरेन्द्रपाल भण्डारी , रामेश्वर त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य अनूपचनद्र, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप पंत ,हनुमंत कण्डारी,बुलियन बुटोला,रविन्द्र भंडारी सहित तमाम अभिभावक, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कालेज के अध्यापक , कर्मचारी , छात्र छात्राएं मौजूद थे । संचालन हर्षवर्धन थपलियाल ने किया । फोटो सलंग्न



