*बारिश, भूस्खलन व सड़क का पुस्ता टूटने से तीन आवासीय मकान खतरे की जद मे*

खबर शेयर करें:

*बारिश, भूस्खलन व सड़क का पुस्ता टूटने से तीन आवासीय मकान खतरे की जद मे*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:



पोखरी -नागनाथ: 

तहसील पोखरी के पटवारी क्षेत्र  ग्राम-थाला में  लगातार हो रही बारिश,भूस्खलन  व सड़क का पुस्ता टूटने से तीन परिवारो की आवासीय मकानो पर दरार पड़ने से   कभी भी जमींदोज  हो सकती है। ग्राम थाला के सामाजिक कार्यकर्ता  प्रदीप चौहान ने यह जानकारी देते हुए  बताया कि  रघुवीर सिंह चौहान, अवतार सिंह नेगी  व विधवा नारायणी देवी की आवासीय मकानो में भारी-भारी दरारे आ गयी है, जिन पर रहना खतरे से खाली नही है,।



उन्होने बताया कि अवतार सिंह की मकान के बगल में  पानी का नाला है, नाले के कारण भूमि कटाव व भूस्खलन से मकान खतरे में आ गया है।  वही विधवा नारायणी देवी सबसे अधिक खतरे में है, कभी मई मकान जमींदोज  होकर जनहानि हो सकती है। 



उन्होने कहा कि इस संबंध में  प्रभावित ग्रामीणो ने लोनिवि पोखरी व क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक थालाबैड को प्रार्थना पत्र  देकर सुरक्षा की मांग की  है।  परन्तु एक सप्ताह बीतने के बाद  भी प्रभावित ग्रामीणो की सुध लेने कोई नही पहुंचा है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप चौहान ने  बताया कि विधवा नारायणी देवी बहुत गरीब व असहाय है, उसके पास कोई अन्य व्यवस्था न होने से इस दरार वाली मकान पर ही रहना मजबूरी  है।

खबर शेयर करें: