*तहसील दिवस में मनरेगा श्रमिक ने की फर्जी वाड़ा की शिकायत

खबर शेयर करें:

*तहसील दिवस में मनरेगा श्रमिक ने की फर्जी वाड़ा की शिकायत*

 *,एसडीएम ने दिए सख्त कार्यवाही के आदेश*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी-नागनाथ:

एसडीएम कमलेश मेहता की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में केवल तीन फरियादी पहुचे, एसडीएम ने तीनो शिकायतों का  संबंधित विभाग के अधिकारियो को  निस्तारण करने के निर्देश दिए। ग्राम गनियाला की लीला देवी पत्नी मोहन सिंह ने शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि वह मनरेगा में जाॅब कार्ड धारक है,और 24 दिन व 14दिन अलग-अलग योजनाओ पर मजदूरी की है।  जब एक लंबे समय तक मजदूरी नही मिली तो वे बीडीओ पोखरी के पास इस बात को लेकर गये तो उन्होने कम्प्यूटर से काम करने की लिस्ट निकलवाई तो उसमें चौकाने वाली बात सामने आयी कि   इन कार्यो पर  लीला देवी के  नाम के बजाय अन्य महिलाओ का नाम रखा हुआ है,जोकि काम पर  थे ही नही। उन्होंने अपनी शिकायती पत्र में रोजगार सेवक,प्रधान व टोली नायक पर गडबड़ी करनेआरोप लगाया गया है। इस मामले को एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए बीडीओ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम देवस्थान में सिंतवाल तोक की गीता पंत ने लोनिवि की सड़क पर आए मलवे को विभाग ने उनकी कृषि भूमि के ऊपर जमा किया जो भारी बारिश में  वह कर उनके फसल सुदा खेतो में जाकर सारी फसल को नष्ट कर दिया है। वही सिवाय गांव के एक व्यक्ति ने सड़क पर पड़ा मलवा साफ करने की शिकायत की। एसडीएम ने इन शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसडीएम ने लोनिवि को सड़के ठीक करने,जल संस्थान को पेय जल व्यवस्था में सुधार लाने तथा विधुत विभाग को लाइन ठीक करते हुए सप्लाई सुचारु करने  के निर्देश दिए है।

खबर शेयर करें: