*बारिश से चार सड़के बंद, खोलने का कार्य जारी*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल
पोखरी-नागनाथ:
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से लोनिवि डिवीजन पोखरी के अंतर्गत चार सड़के मलवा आने से अवरुद्ध है, जिनको खोलने का कार्य जारी है। दो सड़के पहले से क्षतिग्रस्त होने से बंद चल रही है। लोनिवि पोखरी के सहायक अभियंता केके सिंह से मिली जानकारी के अनुसार दो सड़के पोखरी-हरिशंकर गत माह 08अगस्त से किमी0 06,07 व 08 में सड़क टूटने व मलवा आने से बंद चल रही है। तथा हापला-गुड़म-नैल सड़क गत माह 14 अगस्त से बंद चल रही है। गत दिवस रविवार शायं से आज सोमवार तक लगातार मूसलाधार बारिश के कारण गोगनापानी-भदूढ़ा,नागनाथ लिंक मार्ग, हापला-कलसिर-धोतीधार व पोखरी- विशालखाल-आली सड़क पर जगह-जगह भारी मलवा आने से यातायात बंद चल रहा है। इंजिनियर केके सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से कल -आज में बंद हुई सड़को को खोलने का कार्य जारी है, कहा यदि मौसम ने साथ दिया तो दिन से लेकर शायं तक चारो सड़के खोल कर यातायात शुरू करवा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पोखरी-हरिशंकर व हापला-गुड़म- नैल क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण के लिए इस्टीमेट सर्किल आफिस को भेज दिए गये है। जो कि शासन को जायेगा, और स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू करवा दिया जायेगा। वहीं पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क पर देवस्थान के पास अवरुद्ध सड़क का मलवा बारिश के कारण सड़क से नीचे सिंतवाल तोक के ग्रामीणो की कृर्षि भूमि में जाने से सारी फसलो को नुकसान हो गया है, गीतादेवी ने बताया कि उनके सारे फसल सुदा खेतो में मलवा आने से सारी फसल नष्ट हो गयी है, जिससे उनकी स्थिति नाजुक बन गयी है।

