*जीजीआईसी पोखरी में पुलिस ने छात्राओ को पढ़ाया कानून का पाठ*

खबर शेयर करें:

*जीजीआईसी पोखरी में  पुलिस ने छात्राओ को पढ़ाया कानून का पाठ*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:


पोखरी-नागनाथ:

पुलिस अधीक्षक, चमोली के निर्देशन में  थाना पोखरी की पुलिस ने  राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में छात्राओं को  थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया एवं महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कांस्टेबल तनुजा द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों जैसे घरेलू हिंसा, यौन शोषण,बलात्कार,दहेज़ हत्या, भ्रूण हत्या, बाल विवाह, बाल श्रम,  अपहरण, बाल वेश्यावृत्ति,साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गयी। कहा कि  ऐसी घटनाओं के पीछे घटित होने वाले कारण जैसे  शिक्षा की कमी,  अधिकारों की जानकारी ना होना,  मानसिक एवं शारीरिक/ पारिवारिक / आर्थिक रूप से कमजोर होना आदि के बारे में जानकारी दी  गयी। इसके अलावा किसी भी प्रकार की घटनाओ से बचने के प्रभावशाली गुर बताते गये। कहा कि इसमें छात्रो में जागरूकता, स्वलम्बी, कानूनी जानकारी होनी चाहिए। पुलिस ने छात्रो को जानकारी दी गयी कि किसी भी प्रकार की घटना होने   पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम 112 नंबर काल कर या नजदीकी थाने में इसकी सूचना स्वयं अथवा अपने पारिवारिक सदस्यों की  सहायता से दर्ज कर सकते हैं।

खबर शेयर करें: