*महिलाओ पर बढ़ते अत्याचार को लेकर कांग्रेसियों ने सीएम धामी का पुतला फूंका*

खबर शेयर करें:

 *महिलाओ पर बढ़ते अत्याचार को लेकर कांग्रेसियों ने सीएम धामी का पुतला फूंका*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:


पोखरी-नागनाथ: 

उत्तराखंड में महिलाओ पर बढ़ते अपराध व अत्याचार के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने जुलूस प्रर्दशन कर मुख्यमंत्री धामी का पुतला दहन किया। कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष रवींद्र नेगी के नेतृत्व में बस स्टेशन से लेकर विनायकधार चौक तक प्रदर्शन करते हुए धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।उसके बाद जुलूस-प्रर्दशन एक सभा में तब्दील हो गया। सभा को एडवोकेट श्रवण सती ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड मे भाजपा सरकार मे महिलाओ पर अत्याचार की घटनाएं रुकने का नाम नही ले है,कानून का राज समाप्त हो गया है।उन्होने कहा कि अंकिता भंडारी दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला अभी तक नही सुलझा, और मामले में संलिप्त वीआईपी नाम खोलने मे सरकार असफल चल रही है, कहा कि कुछ दिन पहले देहरादून में एक नाबालिग को ड्राईवर ने मिलकर अपनी हवस का शिकार बनाया, उन्होने कहा कि एक भाजपा नेता ने एक नाबालिग युवती के साथ दुराचार किया, उत्तराखंड में इस प्रकार तमाम घिनौनी हरकतो के चलते मुख्य मंत्री पुष्कर धामी को पद रहने का कोई औचित्य नही रह गया है। शीघ्र पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए। इसके बाद धामी का पुतला जलाया गया। जुलूस-प्रर्दशन मेंअवसर  पर कुंवर सिंह चौधरी,वेद प्रकाश बुटोला,विकेन्द्रसिंह नेगी,विलोचन बुटोला, जयपाल सिंह रावत, एडवोकेट देवेन्द्र राणा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

खबर शेयर करें: